Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bitter cold sets in... children are still waiting for shoes.

Bageshwar News: कड़ाके की ठंड ने पसारे पैर... बच्चों को अब भी जूतों का इंतजार

Tue, 17 Nov 2026 12:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 17 Nov 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Bitter cold sets in... children are still waiting for shoes.
बागेश्वर के एक स्कूल में चप्पलों में स्कूल जाते विद्यार्थी।
बागेश्वर। जिले में अर्धवार्षिक परीक्षाएं संपन्न हो चुकी हैं और कड़ाके की ठंड ने भी पैर पसारने शुरू कर दिए हैं लेकिन सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत 12,308 विद्यार्थियों को अब तक सरकार से मिलने वाले जूते और बैग के बजट का इंतजार है। व्यवस्था की उदासीनता का आलम यह है कि सरकारी स्कूलों के बच्चे आज भी इस कंपकपाती ठंड में नंगे पांव और चप्पलों में स्कूल जाने को मजबूर हैं। आधा साल बीत जाने के बाद भी बजट का धरातल पर न उतरना प्रशासनिक संवेदनहीनता और लापरवाही पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा करता है।
विज्ञापन

शासन स्तर से जिले को बजट मिल चुका है लेकिन विभागीय लेटलतीफी के चलते यह जरूरतमंद बच्चों तक नहीं पहुंच सका है। तय व्यवस्था के अनुसार, जिले में कक्षा एक से कक्षा पांच तक के 6,148 विद्यार्थियों के लिए प्रति विद्यार्थी 318 रुपये और कक्षा छह से आठ तक के 6,160 विद्यार्थियों के लिए 462 रुपये प्रति विद्यार्थी की दर से राशि वितरित की जानी थी, जिससे बच्चों के लिए जूते और बैग खरीदे जाने थे। सरकारी तंत्र की सुस्त कार्यप्रणाली का परिणाम यह है कि आधा शैक्षणिक सत्र बीतने के बावजूद यह जरूरी बजट बच्चों के खातों तक नहीं पहुंच पाया है। गरीब परिवारों के नौनिहाल ठंड के इस मौसम में बिना जूते-बैग के विद्यालय जाने की पीड़ा झेलने को विवश हैं।
विज्ञापन

प्रभारी सीईओ, आशाराम ने बताया कि विद्यार्थियों के जूते और बैग के लिए जिले में कुछ दिन पहले ही बजट आया है। इसे जल्द से जल्द विद्यार्थियों के खातों में डालने की व्यवस्था बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed