{"_id":"68da4611b11a1d4571057eaf","slug":"video-bjp-newly-appointed-state-minister-gaurav-received-a-grand-welcome-on-his-arrival-in-almora-2025-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश मंत्री गौरव का अल्मोड़ा आगमन पर भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश मंत्री गौरव का अल्मोड़ा आगमन पर भव्य स्वागत
भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश मंत्री गौरव पांडे का पहली बार अल्मोड़ा आगमन पर कार्यकर्ताओं ने लोधिया बैरियर पर भव्य स्वागत किया। इसके बाद वाहन और दोपहिया वाहनों के काफिले के साथ उन्हें नगर में लाया गया। यहां एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। प्रदेश मंत्री गौरव पांडे ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं एकजुट होकर 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत दिलाएंगे। पूर्ण समर्पण के साथ क्षेत्र का विकास और संगठन की मजबूती के लिए प्रयास किया जाएगा। जिला अध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि जिले के लिए यह गर्व की बात है कि गौरव पांडे को प्रदेश संगठन में मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। उनके मार्गदर्शन में कार्यकर्ता 2027 के विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय प्राप्त करेंगे। पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने कहा कि गौरव पांडे के नेतृत्व में युवाओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।