{"_id":"68936c97784c40ceec0450f5","slug":"in-siddharth-nagar-head-was-crushed-then-buried-in-the-library-husband-left-wife-for-lover-and-lover-d-2025-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar में 'सिर कूचा, फिर लाइब्रेरी में दफनाया...'प्रेमी के लिए छोड़ा पति, और प्रेमी ने किया ये काम!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Siddharthnagar में 'सिर कूचा, फिर लाइब्रेरी में दफनाया...'प्रेमी के लिए छोड़ा पति, और प्रेमी ने किया ये काम!
यूपी के सिद्धार्थनगर जिले के दशरथ नगर में बीते दिनों एक महिला की हत्या कर शव निर्माणाधीन लाइब्रेरी में दफन कर दिया गया था। जिसके बाद दुर्गंध की शिकायत मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव निकलवाया था । शुरुआत में पुलिस ने अनुमान लगाया कि, मृतका बिहार की रहने वाली है, और पति के साथ मजदूरी करने आई थी। हालांकि, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के चेहरे पर गहरे चोट के निशान थे और गले पर भी निशान थे। हालांकि, अब इस मामले पर खुलासा हो गया है और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।
आरोपी की गिरफ्तारी के बाद, पुलिस को पता चला है कि, मृतका का नाम नींबू मलिक है। जिसकी हत्या, खुद उसके प्रेमी ने की है। दरअसल, शुरुआती जांच में पुलिस को संदेह मृतका के पति पर गया था, लेकिन बाद में आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पता चला है कि- नींबू मलिक कुछ समय पहले ही अपने पति से अलग रह रही थी और अपने ही गांव के एक युवक के साथ प्रेम संबंध में थी। कुछ समय पहले दोनों साथ में भागकर सिद्धार्थनगर आ गए और नगर पंचायत की निर्माणाधीन लाइब्रेरी में पति-पत्नी बन कर मजदूरी करने लगे। इसी दौरान दोनों के बीच संबंध हुए और महिला प्रेग्नेंट हो गई। हालांकि, जैसे ही प्रेमी को महिला के प्रेग्नेंट होने की जानकारी मिली, तो वो घबरा गया और महिला से अबॉर्शन करने यानि बच्चा गिराने के लिए कहने लगा। वही, दूसरी तरफ महिला इसके राजी नहीं हुई, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और प्रेमी ने पास में पड़े पत्थर से महिला का सिर कूच दिया और उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी प्रेमी ने निर्माणधीन लाइब्रेरी में ही महिला की लाश दफना दी और वहां से फरार हो गया।
वही, पूरे मामले के बाद पुलिस ने तेजी से एक्शन लिया और आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है.
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।