{"_id":"6abdf42af796e510db00e0a7","slug":"video-mant-mla-rajesh-chaudhary-receives-threat-from-a-pakistani-number-2026-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पाकिस्तानी नंबर से मांट विधायक राजेश चौधरी को मिली धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पाकिस्तानी नंबर से मांट विधायक राजेश चौधरी को मिली धमकी
मांट विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेश चौधरी ने पाकिस्तानी नंबर से धमकी भरे फोन आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। उन्होंने मामले में मुकदमा दर्ज कर अपने और परिवार की सुरक्षा की व्यवस्था कराने की मांग की है। विधायक राजेश चौधरी ने बताया कि 28 सितंबर की रात 10:38 बजे उनके मोबाइल पर पाकिस्तान के नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने कथित तौर पर विधायक से कहा कि वे मुसलमानों के खिलाफ बोलना बंद कर दें। साथ ही धमकी दी कि वह पाकिस्तान से बोल रहा है और भारत में मौजूद उसके साथियों के माध्यम से विधायक का इंतजाम कर देगा।इसके बाद रात 2:17 बजे उसी पाकिस्तानी नंबर से दोबारा फोन आया। कॉल करने वाले ने कथित तौर पर कहा कि उसकी बात समझ में आ गई होगी, नहीं तो पूरे परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। फोन करने वाले ने खुद को पाकिस्तान लश्कर-ए-तैयबा संगठन से जुड़ा होने की बात भी कही। एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में विधायक ने बताया कि पूर्व में भी उन्हें इसी तरह के पाकिस्तानी नंबरों से फोन आ चुके हैं, जिन्हें उन्होंने गंभीरता से नहीं लिया था। अब लगातार धमकी मिलने के बाद उन्होंने मामले को गंभीर बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने बताया कि मामले कोतवाली में से मुकदमा दर्ज जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।