{"_id":"6ad8d3101dc9dc2c9b0f93b7","slug":"video-woman-jumps-into-a-well-with-her-two-children-all-three-die-2026-10-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"महिला ने दो बच्चों संग कुएं में कूदकर दी जान, तीनों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महिला ने दो बच्चों संग कुएं में कूदकर दी जान, तीनों की मौत
नीरज नरवरिया
Updated Wed, 21 Oct 2026 08:28 PM IST
Link Copied
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। थाना बानपुर क्षेत्र के ग्राम टीकरा तिवारी में मंगलवार तड़के एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। हादसे में 32 वर्षीय पूजा कुशवाहा, उसके सात वर्षीय बेटे लक्ष्य और पांच वर्षीय बेटी पूर्वी की मौत हो गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में महिला के प्रेम प्रसंग को लेकर पति से हुए विवाद के बाद यह कदम उठाने की बात सामने आई है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम टीकरा तिवारी निवासी पूजा कुशवाहा का सोमवार रात पति बालकिशन से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। परिजनों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था। इसके बाद परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरों में सोने चले गए। पूजा अपने पति और दो बच्चों लक्ष्य व पूर्वी के साथ कमरे में सोने गई थी, जबकि उसका बड़ा बेटा दादा के साथ सो रहा था।
रात करीब दो बजे बालकिशन की नींद खुली तो पत्नी और दोनों बच्चे कमरे में नहीं मिले। उसने घर और आसपास तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों को जगाकर जानकारी दी। परिवार के लोग टॉर्च लेकर मकान के पीछे खेतों की ओर तलाश करने पहुंचे। वहां कुएं के पास पूजा और बच्चों की चप्पलें मिलीं। कुएं में देखने पर पानी हिलता हुआ दिखाई दिया और पानी में महिला के कपड़े तैरते नजर आए। इस पर डायल 112 और बानपुर थाना पुलिस को सूचना दी गई।
कुएं से एक-एक कर निकाले गए तीनों शव
सूचना पर मंगलवार सुबह करीब चार बजे बानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल विभाग के कर्मचारियों को भी बुलाया गया। कर्मचारियों ने कुएं में लोहे का कांटा डालकर तलाश शुरू की। इस दौरान पूजा और उसके बेटे लक्ष्य के कपड़े कांटे में फंस गए, जिससे दोनों के शव बाहर निकाले गए। इसके बाद छोटी बेटी पूर्वी का शव तलाशने के लिए कुएं का पानी खाली कराया गया। पानी निकलने के बाद उसका शव भी बरामद हो गया।
प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद की बात आई सामने
अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में महिला का परिवार में रिश्ते से देवर लगने वाले युवक के साथ प्रेम प्रसंग होने की बात सामने आई है। इसको लेकर विवाद और कहासुनी के बाद महिला द्वारा बच्चों के साथ आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। साक्ष्य संकलित कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।