{"_id":"6ad9319e7c9bb46ac102a3e4","slug":"cash-and-jewellery-stolen-after-breaking-the-lock-of-a-house-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-164993-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: घर का ताला तोड़कर नकदी और आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: घर का ताला तोड़कर नकदी और आभूषण चोरी
Thu, 22 Oct 2026 03:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 22 Oct 2026 03:11 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। प्रताप नगर थाना क्षेत्र के गांव खिजरी में चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर नकदी और चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। प्रताप नगर थाना पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव खिजरी निवासी कासिम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 अक्तूबर की रात चोर घर में घुस गए और अलमारी में रखी नकदी व आभूषण चोरी कर भाग गए। चोरी हुए सामान में 1.30 लाख रुपये, सैमसंग कंपनी का कीपैड मोबाइल फोन, चांदी की एक जोड़ी पाजेब, एक पचगले, चांदी की एक जोड़ी चेन, एक चांदी का पेंडल, चांदी के कंगन की एक जोड़ी और चार चांदी की अंगूठियां शामिल हैं। चोरी का पता चलने पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। प्रताप नगर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रताप नगर थाना प्रभारी रोहतास ने बताया कि चोरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज के साथ ही आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। संवाद
-- -- -- -- --