फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Government teacher, along with a friend, kidnapped a businessman.

सरकारी शिक्षक ने दोस्त के साथ मिलकर कारोबारी को किया अगवा

Tue, 08 Sep 2026 06:45 PM IST
Neeraj Narvariya नीरज नरवरिया
Updated Tue, 08 Sep 2026 06:45 PM IST
Government teacher, along with a friend, kidnapped a businessman.
अमर उजाला ब्यूरो झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में सट्टे के लेनदेन को लेकर विवाद की आशंका में एक सरकारी शिक्षक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर कारोबारी विकास कुमार गुप्ता का अपहरण कर लिया। दोनों कारोबारी को कार में डालकर निर्माणाधीन भवन में ले गए और करीब डेढ़ घंटे तक बंधक बनाकर पीटा। कारोबारी के भाई की सूचना पर पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी की तो दोनों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए एक युवक को चोरी करते हुए पकड़ने की झूठी सूचना दे दी। पुलिस ने घटना के 7 घंटे बाद महेंद्रपुरी कॉलोनी निवासी विनय यादव (35) और अयोध्यापुरी कॉलोनी निवासी रवि यादव (35) को गिरफ्तार कर कारोबारी को सकुशल मुक्त करा लिया। पंचवटी कॉलोनी निवासी कारोबारी विकास कुमार गुप्ता (43) चिप्स और नमकीन का कारोबार करते हैं। विकास के मुताबिक रविवार रात करीब 10:45 बजे वह कारोबार के सिलसिले में लोगों से मिलने के बाद घर लौट रहे थे। अटल चौक के पास उन्हें एक दुर्घटनाग्रस्त कार दिखाई दी। किसी परिचित के होने की आशंका में उन्होंने कार रोककर पूछताछ शुरू कर दी। दूसरी कार में दो युवक बैठे थे। दुर्घटना के बारे में पूछने पर दोनों गाली-गलौज करने लगे। विकास ने छोटे भाई सौरभ गुप्ता को फोन कर मौके पर बुला लिया। आरोप है कि इसी दौरान दोनों युवकों ने विकास को जबरन अपनी कार में बैठा लिया और वहां से भाग निकले। विकास के मुताबिक आरोपी उन्हें किसी अज्ञात स्थान पर ले गए और करीब डेढ़ घंटे तक बंधक बनाकर रखा। इस दौरान उनके साथ मारपीट की गई। उधर, सौरभ की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो विकास की कार वहां खड़ी मिली, लेकिन वह नहीं थे। पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस के पहुंचने की जानकारी होने पर आरोपी विकास को लेकर वापस पहुंचे। पुलिस की गाड़ियां देखकर उन्होंने भागने का प्रयास किया। विकास ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर पुलिस ने कार का पीछा किया। आरोपी महेंद्रपुरी कॉलोनी के भीतर कार लेकर चले गए। पुलिस ने पीछा करते हुए निर्माणाधीन भवन से विकास को बरामद कर लिया और मौके से दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पहले चोरी की झूठी सूचना दी, फिर खुला अपहरण का राज पुलिस की घेराबंदी से बचने के लिए आरोपियों ने डायल-100 पर फोन कर निर्माणाधीन भवन में एक युवक को चोरी करते हुए पकड़ने की सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने चोरी की ही घटना बताई। पुलिस दोनों को थाने ले आई। पूछताछ और सख्ती के बाद उन्होंने कारोबारी के अपहरण की बात स्वीकार कर ली। इस तरह घटना के सात घंटे के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कोट पुलिस की घेराबंदी से घबराकर आरोपियों ने चोरी की झूठी सूचना दी थी। दोनों आरोपी विनय यादव और रवि यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। -विकास कुमार, एसएसपी रवि सरकारी शिक्षक, ललितपुर जीआरपी में तैनात सिपाही की कार इस्तेमाल पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि रवि यादव बबीना के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक है। उसके पिता पुलिस विभाग में निरीक्षक हैं और वर्तमान में उरई में तैनात बताए जा रहे हैं। वहीं, विनय यादव प्राइवेट शिक्षक होने के साथ प्रॉपर्टी का काम भी करता है। घटना में इस्तेमाल कार हरेंद्र की बताई गई है, जो ललितपुर जीआरपी में तैनात है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घटना के समय आरोपियों की हरेंद्र से फोन पर बातचीत हुई थी या नहीं। इसके लिए पुलिस तीनों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। मोबाइल में मिले सट्टे के लेनदेन, विवाद की भी जांच पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जांच में इनमें सट्टे से जुड़े कई लेनदेन मिलने की बात सामने आई है। पुलिस को आशंका है कि सट्टे के लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ हो सकता है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाई कृष्ण जन्माष्टमी

05 Sep 2026

जन्माष्टमी पर मंदिरों में गूंजे शंख-घड़ियाल, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु

05 Sep 2026

झांसी: बेटी रोती रही, पिता के पास नहीं थे पत्नी का शव ले जाने को रुपये

05 Sep 2026

सुकवा-ढुकवा बांध हुआ लबालब, बारिश से बढ़ा जलस्तर

04 Sep 2026

Video: सुकुवां-ढुकुवां डैम ओवरफ्लो, सड़क के ऊपर से बह रहा पानी

04 Sep 2026
विज्ञापन

सीडीओ और एडी बेसिक ने शिक्षक संघ से की वार्ता, सात दिन में मांगें पूरी करने का आश्वासन

03 Sep 2026

पांच दिन की कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा गया मगरमच्छ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

03 Sep 2026
विज्ञापन

सोशल मीडिया के प्रभाव से बचें, गीता से जुड़ें युवा

03 Sep 2026

लेखाधिकारी के खिलाफ शिक्षकों ने खोला मोर्चा, क्रमिक अनशन शुरू

01 Sep 2026

साइबर बुलिंग का शिकार हों तो चुप न रहें, 112 और 1090 पर करें शिकायत

31 Aug 2026

मऊरानीपुर सीएचसी में महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा

31 Aug 2026

सुकुवां-ढुकुवां मार्ग पर अधूरा निर्माण, आए दिन हो रहे हादसे, दो की हो चुकी है मौत

30 Aug 2026

बंद घर में मिले बुजुर्ग दंपती के शव

30 Aug 2026

हरिनाम संकीर्तन यात्रा के साथ जन्माष्टमी महोत्सव का शुभारंभ

29 Aug 2026

राष्ट्रीय खेल दिवस पर झांसी में होगा ओलंपियन व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ियों का सम्मान

29 Aug 2026

मऊरानीपुर में स्कूल जलमग्न: नाला बंद होने से घुसा बारिश का पानी, पढ़ाई ठप; बच्चे और शिक्षक बैरंग लौटे

29 Aug 2026

साइबर ठगी के 403 करोड़ खपाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार, मामले की जानकारी देतीं सहायक पुलिस अधीक्षक अरीबा नोमान

29 Aug 2026

पथराई नदी के रौद्र रूप से टोडी फतेहपुर में तबाही

27 Aug 2026

Video: जल निकासी के इंतजाम न होने से पारीछा थर्मल पावर प्लांट के आवासों में घुसा पानी

27 Aug 2026

झांसी में मूसलाधार बारिश से उफनी सुखनई नदी, रिपटों पर आवाजाही बंद

27 Aug 2026

झांसी में आफत की बारिश: शहर में कई जगहों पर हुआ जलभराव, घरों तक पहुंचा पानी

27 Aug 2026

झांसी: संपूर्ण समाधान दिवस की खुली पोल, गांव जलमग्न; मऊरानीपुर में ग्रामीण घरों में कैद- देखें वीडियो

27 Aug 2026

झांसी: कुरार बांध से छोड़ा जा रहा पानी, तीन गेट खुले, ग्रामीणों को नदी से दूर रहने की सलाह

27 Aug 2026

अमर उजाला के बैनर तले ‘मां तुझे प्रणाम : विश्वास की विरासत’ में सजा हुनर और आत्मविश्वास का मंच

27 Aug 2026

सुकुवां-ढुकुवां बांध में फोटो लेते समय बेतवा में बहा युवक

26 Aug 2026

लक्ष्मणगंज में बारिश से दो मंजिला मकान गिरा, पांच से 10 लाख का नुकसान

26 Aug 2026

सुभाषगंज से निकला जश्ने ईद मिलादुन्नबी का भव्य जुलूस, लहराए तिरंगे

26 Aug 2026

निवाड़ी में नाला पार करते समय आठ वर्षीय बच्ची बह गई

26 Aug 2026

झांसी में सुकुवां-ढुकुवां डैम ओवरफ्लो, 30 हजार क्यूसेक से अधिक पानी बेतवा में छोड़ा

26 Aug 2026

Video: सुकुवां-ढुकुवां डैम ओवरफ्लो, 30 हजार क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया, अलर्ट जारी

26 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed