{"_id":"6aa361b3c13161721c0e77dd","slug":"sagar-toxic-liquor-case-261-lakh-illegal-liquor-seized-in-hirapur-poklane-and-tractor-recovered-sagar-news-c-1-1-noi1338-4711593-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"सागर जहरीली शराब कांड: हीरापुर में मकान से 2.61 लाख की अवैध शराब जब्त, जले हुए क्वार्टर मिले, पोकलेन भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सागर जहरीली शराब कांड: हीरापुर में मकान से 2.61 लाख की अवैध शराब जब्त, जले हुए क्वार्टर मिले, पोकलेन भी बरामद
Fri, 11 Sep 2026 08:00 AM IST
सागर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 08:00 AM IST
सार
बंडा जहरीली शराब कांड के बाद अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। पुलिस और आबकारी विभाग की दो कार्रवाइयों में शराब के गोदाम का खुलासा हुआ और लाखों रुपए की शराब के साथ भारी मशीनें भी जब्त की गईं।
विज्ञापन
जले हुए क्वाटर तथा देशी शराब बरामद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले में जहरीली और अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग एवं पुलिस प्रशासन का संयुक्त अभियान लगातार तेज हो रहा है। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल और पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन में हाल ही में दो बड़ी कार्रवाइयां की गईं। इनमें अवैध शराब के गोदाम का भंडाफोड़ करने के साथ ही भारी मात्रा में विदेशी शराब, जले हुए क्वार्टर और निर्माण कार्य में उपयोग होने वाली भारी मशीनें जब्त की गई हैं।
हीरापुर में अवैध शराब के गोदाम पर छापा
आबकारी विभाग और शाहगढ़ थाना क्षेत्र की हीरापुर चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बंडा क्षेत्र के ग्राम हीरापुर में एक मकान का इस्तेमाल अवैध शराब के गोदाम के रूप में किया जा रहा है। सूचना में यह भी बताया गया था कि इसका संबंध बंडा जहरीली शराब प्रकरण के आरोपी मनीष लोधी से है।
सूचना के बाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मकान की तलाशी ली गई। इस दौरान विभिन्न ब्रांड की कुल 261 बल्क लीटर विदेशी मदिरा बरामद की गई। इसकी अनुमानित कीमत करीब 2.80 लाख रुपए बताई गई है। मामले में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) एवं 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: सागर जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा बढ़ा: एक और युवक ने तोड़ा दम; 17 आरोपी गिरफ्तार; फरारों पर इनाम
26 पेटी शराब और जले हुए क्वार्टर बरामद
एक अन्य कार्रवाई में थाना बंडा और विनायका पुलिस ने पुलिस रिमांड पर चल रहे जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी चंद्रभान उर्फ चंदू राजा की निशानदेही पर दबिश दी। इस दौरान एक अन्य स्थान से 26 पेटी अवैध शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत करीब 1.30 लाख रुपए बताई गई है। इसके साथ ही 1128 जले हुए क्वार्टर भी बरामद किए गए। पुलिस जांच में सामने आया है कि दबिश से बचने के लिए आरोपियों ने सबूत मिटाने की नीयत से इन क्वार्टरों को जलाकर नष्ट करने का प्रयास किया था।
पोकलेन और ट्रैक्टर-ट्रॉली भी जब्त
अवैध शराब के कारोबार और उसे ठिकाने लगाने में इस्तेमाल किए जा रहे साधनों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने एक पोकलेन मशीन और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है।
प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के अनुसार अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री से जुड़े पूरे नेटवर्क की गहनता से जांच की जा रही है। अवैध कारोबार में संलिप्त पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।