{"_id":"68b419f9b57cb7344d04af20","slug":"video-ayathhaya-ma-khata-ma-arathhanagana-hal-ma-mal-yavata-ka-lsha-salvara-sa-kasa-gaya-tha-gal-2025-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में खेत में अर्धनग्न हाल में मिली युवती की लाश, सलवार से कसा गया था गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में खेत में अर्धनग्न हाल में मिली युवती की लाश, सलवार से कसा गया था गला
यूपी के अयोध्या में रविवार को 18 वर्षीय युवती का अर्धनग्न शव गांव के बाहर धान के खेत में पड़ा मिला है। उसके सलवार से ही उसका गला कसकर हत्या की गई है। शव देखकर दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। भाई की तहरीर पर इनायत नगर थाना क्षेत्र के एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
घटना कैंट कोतवाली क्षेत्र के एक इलाके की है। इंस्पेक्टर पंकज सिंह ने बताया कि सुबह करीब 7:00 बजे गांव के बाहर खेत में युवती की लाश मिली है। मौके पर जाकर छानबीन की गई तो युवती की पहचान हुई। परिजनों के अनुसार, वह शनिवार की देर रात लगभग 10:30 बजे भोजन करके सोने कमरे में गई थी। सुबह घरवाले सोकर जगे तो वह घर में नहीं थी।
मृतका के भाई ने उसके मोबाइल पर कॉल किया तो कॉल रिसीव करने वाले ने अपना नाम आलोक निषाद बताया। भाई के अनुसार, आलोक पहले भी मृतका से फोन पर बात करता था। इंस्पेक्टर ने बताया कि भाई की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू की गई है। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।