{"_id":"62d99566c338c4331a23e77a","slug":"water-level-of-chambal-river-rising-in-pinahat-agra","type":"video","status":"publish","title_hn":"Agra News: पिनाहट में बढ़ रहा चंबल नदी का जलस्तर, धौलपुर से छोड़ा गया 1.25 लाख क्यूसेक पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पिनाहट में बढ़ रहा चंबल नदी का जलस्तर, धौलपुर से छोड़ा गया 1.25 लाख क्यूसेक पानी
आगरा के पिनाहट में चंबल नदी का जलस्तर फिर बढ़ने लगा है। इससे तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया। गुरुवार को नदी का जलस्तर 118 मीटर पर पहुंच गया। 24 घंटे में करीब 2.50 मीटर की बढ़ोतरी हुई है। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए गुरुवार को एसडीएम बाह ने जायजा लिया। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार धौलपुर से चंबल नदी में बृहस्पतिवार को 1.25 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। धौलपुर में चंबल 126 मीटर पर बह रही है। पिनाहट में चंबल का जलस्तर 118 मीटर है। यहां बाढ़ का निशान 130 मीटर पर है। इधर, बरसात के दिनों में यमुना पानी के लिए तरस रही है। तीन दिन में जलस्तर आठ इंच घट गया है। 18 जुलाई को वाटरवर्क्स पर 484.9 फुट पर बह रही यमुना बृहस्पतिवार को 484.1 फुट जलस्तर रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।