Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
Social Media Friendship Turns Into Trouble Man Sends Photos to Fiancé and Breaks Off Woman Marriage
{"_id":"6ab8d2d63d7d1794b80bc927","slug":"video-social-media-friendship-turns-into-trouble-man-sends-photos-to-fiance-and-breaks-off-woman-marriage-2026-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सोशल मीडिया पर दोस्ती बन गई मुसीबत, युवक ने मंगेतर को फोटो भेज तुड़वा दी युवती की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सोशल मीडिया पर दोस्ती बन गई मुसीबत, युवक ने मंगेतर को फोटो भेज तुड़वा दी युवती की शादी
पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती की, बहलाकर निजी फोटो मांग लिए, वीडियो कॉल कराकर उसे रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद शुरू हुआ ब्लैकमेल करने का सिलसिला। यही नहीं मंगेतर को व्हाट्सएप पर इसे भेजकर शादी तुड़वा दी। युवती की मां की शिकायत पर एमएम गेट थाने में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एमएम गेट थाना क्षेत्र की युवती की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी की जान-पहचान सोशल मीडिया पर अमन निवासी लेबर कॉलोनी, वाल्मीकि बस्ती, थाना लाइनपार, फिरोजाबाद से हुई थी। दोनों फोन, सोशल मीडिया पर चैट और वीडियो कॉल करने लगे। अमन ने बातचीत की रिकॉर्डिंग कर ली। इसके बाद युवती को ब्लैकमेल करते हुए निजी फोटो भेजने और बाथरूम से वीडियो कॉल पर बात करने के लिए दबाव बनाया। मना करने पर रिकॉर्डिंग मां, भाई और रिश्तेदारों को भेजकर बदनाम करने की धमकी दी। बदनामी के डर से युवती ने कुछ निजी फोटो भेज दिए और वीडियो कॉल पर बात की। अमन की हरकतों की जानकारी मिलने पर युवती ने मां को बताया। परिवार ने अमन के परिजन से शिकायत की तो उसके पिता राजा उर्फ राजकुमार, बहन शिवानी, बुआ मधु पत्नी अनोखेलाल और भाई छोटू ने माफी मांगकर भविष्य में ऐसी हरकत न होने का भरोसा दिया। इसके बाद 25 मई को युवती की सगाई टेढ़ी बगिया क्षेत्र में हुई। इसकी जानकारी होने पर अमन ने मंगेतर के व्हाट्सएप नंबर पर युवती की निजी फोटो और वीडियो कॉल की तस्वीरें भेजीं। उसके बारे में झूठी बातें बताईं। इससे सगाई टूट गई। मां का आरोप है कि अमन अब भी धमकियां देकर परिवार को ब्लैकमेल और मानसिक रूप से परेशान कर रहा है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।