{"_id":"5f5a050c9001db73a436fd75","slug":"minor-boy-died-body-found-in-village-crime-news","type":"video","status":"publish","title_hn":"आगराः बालक की हत्या से सनसनी, भूसे की कोठरी में मिला शव, गांव में तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आगराः बालक की हत्या से सनसनी, भूसे की कोठरी में मिला शव, गांव में तनाव
वीडियो डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 10 Sep 2020 04:21 PM IST
Link Copied
उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद में गुरुवार सुबह एक बालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। बालक घर के बाहर खेलते-खेलते मंगलवार से लापता था, जिसकी तलाश में परिजन लगे थे। घटना एत्मादपुर कस्बा के गांव धोर्रा की है। रघुनाथ सिंह पुत्र मोजीराम ने थाने में दी तहरीर में कहा कि मंगलवार दोपहर को उसका नौ वर्षीय बेटा उपदेश उर्फ भुल्ला घर के बाहर खेलते खेलते लापता हो गया। काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। पहचान के लिए उन्होंने जानकारी दी कि उपदेश नीले रंग की पूरी बाजू की टीशर्ट व बेगनी रंग का लोअर पहने था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। लेकिन गुरुवार सुबह गांव में एक व्यक्ति के भूसे की कोठरी में उसका शव मिलने की सूचना दी तो परिवार में कोहराम मच गया। परिवार ने गांव के ही एक समुदाय के दो युवकों पर अपहरण की आशंका जताई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।