{"_id":"6a474a6de4af066ad102c64a","slug":"video-auto-rickshaw-driver-robbed-in-jalandhar-2026-07-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में ऑटो चालक से लूट, सवारी बनकर आए बदमाश मोबाइल, नकदी और चाबी लेकर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जालंधर में ऑटो चालक से लूट, सवारी बनकर आए बदमाश मोबाइल, नकदी और चाबी लेकर फरार
मछी मार्केट इलाके में एक ऑटो चालक के साथ लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दो युवक सवारी बनकर ऑटो में बैठे और सुनसान गली में ले जाकर चालक को चाकू दिखाकर उसका गला दबा दिया। इसके बाद बदमाश मोबाइल फोन, नकदी और ऑटो की चाबी लूटकर फरार हो गए। पीड़ित का कहना है कि वारदात के दौरान आसपास कई लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। उसने हाल ही में किस्तों पर ऑटो खरीदा था और उसी से परिवार का गुजारा चलता है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पीड़ित का आरोप है कि अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उसने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और लूटा गया सामान बरामद करने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।