Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
Attempt to rob ₹40,000 withdrawn from an ATM near Jalandhar bus stand; two accused apprehended.
{"_id":"6ab77e1b5fedc6f3e70069e7","slug":"video-attempt-to-rob-rs40000-withdrawn-from-an-atm-near-jalandhar-bus-stand-two-accused-apprehended-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर बस स्टैंड के पास एटीएम से निकाले 40 हजार रुपये लूटने की कोशिश, दो आरोपी काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जालंधर बस स्टैंड के पास एटीएम से निकाले 40 हजार रुपये लूटने की कोशिश, दो आरोपी काबू
जालंधर बस स्टैंड के पास एचडीएफसी बैंक के एटीएम से 40 हजार रुपए निकालकर बाहर निकले व्यक्ति से नकदी छीनने की कोशिश कर रहे दो आरोपियों को पीड़ित की बहादुरी और आसपास मौजूद लोगों की मदद से मौके पर ही पकड़ लिया गया। थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है।जानकारी के अनुसार, गुरदेव सिंह एटीएम से पैसे निकाल रहे थे। इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे और मदद के बहाने उन्हें अपने जाल में फंसाने की कोशिश की। आरोपियों ने कहा कि वे पैसे निकालने में उनकी मदद कर सकते हैं। गुरदेव सिंह को उनकी नीयत पर शक हुआ और उन्होंने मदद लेने से इनकार कर दिया।कुछ देर बाद गुरदेव सिंह 40 हजार रुपए लेकर एटीएम से बाहर निकले और अपनी एक्टिवा की ओर बढ़े। आरोप है कि इसी दौरान दोनों युवकों ने उन पर झपट्टा मारकर नकदी से भरा लिफाफा छीनने की कोशिश की। गुरदेव सिंह ने हिम्मत दिखाते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया। शोर सुनकर राहगीर और आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और दूसरे आरोपी को भी पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंची थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, उनकी पहचान खुशवंत और पंकज उर्फ दीपक के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से करीब 14-15 अलग-अलग बैंकों के एटीएम कार्ड बरामद होने की बात सामने आई है।
जांच अधिकारी हरमनजीत सिंह के मुताबिक, आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद एटीएम कार्ड किन लोगों के हैं और क्या आरोपी पहले भी एटीएम से जुड़ी ठगी या छिनैती की वारदातों में शामिल रहे हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।