{"_id":"6ac30ea9268eef6eee049c5c","slug":"video-the-victims-family-from-the-bahibal-firing-incident-has-joined-hands-with-the-akali-dal-and-waris-punjab-de-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहिबल गोलीकांड के पीड़ित परिवार ने थामा अकाली दल वारिस पंजाब दे का हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहिबल गोलीकांड के पीड़ित परिवार ने थामा अकाली दल वारिस पंजाब दे का हाथ
2015 के बहिबल कलां गोलीकांड में जान गंवाने वाले गुरजीत सिंह सरावां के पिता साधू सिंह रविवार को अकाली दल वारिस पंजाब दे में शामिल हो गए। फरीदकोट के ऑफिसर क्लब में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद भाई अमृतपाल सिंह खालसा के पिता तरसेम सिंह ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
इस मौके पर तरसेम सिंह ने कहा कि वर्ष 2015 में बरगाड़ी बेअदबी के विरोध में हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान बहिबल कलां में पुलिस की गोलीबारी में किशन भगवान सिंह और गुरजीत सिंह सरावां की मौत हुई थी। उन्होंने कहा कि करीब एक दशक बीतने के बावजूद पीड़ित परिवारों और सिख संगत को इंसाफ नहीं मिल सका। उन्होंने कहा कि शहादत देने वाले दोनों नौजवानों की कुर्बानी को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने भरोसा दिया कि सत्ता में आने पर बेअदबी और गोलीकांड मामलों में पीड़ित परिवारों को इंसाफ दिलाने को प्राथमिकता दी जाएगी। पार्टी में शामिल होने के बाद साधू सिंह ने आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान और हरपाल सिंह चीमा समेत आप नेताओं ने इंसाफ का भरोसा दिया था, लेकिन सरकार बनने के बाद किसी ने परिवार की सुध नहीं ली। उन्होंने आरोप लगाया कि अब आप नेताओं के काफिले उनके घर के सामने से गुजरते हैं, लेकिन कोई हाल तक नहीं पूछता। साधू सिंह ने बेअदबी और गोलीकांड मामलों की सुनवाई फरीदकोट से चंडीगढ़ स्थानांतरित किए जाने को लेकर भी आप सरकार पर सवाल उठाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।