{"_id":"6ab8ce119cf7c2801d01f802","slug":"video-bjps-punjab-drug-free-yatra-reaches-moga-union-minister-ajay-tamta-raises-voice-against-drug-abuse-2026-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा पहुंची भाजपा की 'पंजाब नशा मुक्त यात्रा', केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने नशे के खिलाफ भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा पहुंची भाजपा की 'पंजाब नशा मुक्त यात्रा', केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने नशे के खिलाफ भरी हुंकार
भारतीय जनता पार्टी की 'पंजाब नशा मुक्त यात्रा' आज मोगा पहुंची। इस यात्रा में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार पर गहरी चिंता जताई और युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान किया।
मोगा में आज भाजपा की पंजाब नशा मुक्त यात्रा का जोरदार स्वागत हुआ। कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ के बीच केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा मंच पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब की जवानी को नशे की दलदल से निकालना ही भाजपा का संकल्प है
अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। उन्होंने कहा कि केंद्र की आयुष्मान योजना, रोजगार मेलों और खेलो इंडिया अभियान के जरिए पंजाब के युवाओं को नई दिशा दी जा रही है। उन्होंने दावा किया कि सीमा पार से आने वाले नशे पर लगाम लगाने के लिए केंद्र ने सख्त कदम उठाए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।