{"_id":"683d7a0052b73a8c020e455e","slug":"video-man-died-in-suspicious-circumstances-in-pathankot-2025-06-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"पठानकोट के बाॅर्डर क्षेत्र में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार ने लगाए हत्या के आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पठानकोट के बाॅर्डर क्षेत्र में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार ने लगाए हत्या के आरोप
पठानकोट के बार्डर क्षेत्र अधीन आते गांव पलाह में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उक्त युवक का शव सोमवार सुबह सड़क किनारे परिवार सदस्यों को मिला है। मृतक की पहचान चरनजीत सिंह निवासी पलाह हलका भोआ जिला पठानकोट के रूप में हुई है और गुजरात में एक कंपनी का पोकलेन मशीन आपरेटर था। वहीं, परिवार ने हत्या का आरोप जताया है। घटना का पता चलते ही थाना नरोट जैमल सिंह की पुलिस ने भी मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया और आगामी जांच संबंधी सिविल अस्पताल पठानकोट पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया है। दूसरी तरफ लोग यह भी बता रहे थे कि घटनास्थल वाले गांव में नशे का कारोबार जोरों पर है। सूत्रों की माने तो युवक की मौत नशे की ओवरडोज से होना भी संदेह है। हालांकि यह सब पुलिस जांच का विषय है। मृतक की बहन ने बताया कि उसका भाई गुजरात में काम करता है और पिछले कल ही वे वापस पठानकोट लौटा। हालांकि युवक अपने भांजे के साथ गांव पहुंच गया लेकिन, 7 बजे के बाद उसका फोन बंद हो गया। कहा कि शव के कान, हाथ, पांव से खून निकला हुआ था और कान में सोने की बालियां पहनी थी वे भी गायब और जेब से पैसे भी निकाल लिए गए थे। किसी अनिल पठानिया नाम के युवक का बार-बार फोन आ रहा था। मृतक के पिता कुलवंत सिंह ने बताया कि उसके लड़की के बेटे ने कहा कि मामा ने पहले खोजकीचक्क गांव के कालू पठानिया संग शराब पी और बाद में पलाह साइड आकर दोबारा खाना पीना शुरू कर दिया। उसके बाद उन्हें पता चला है कि उसकी लड़के की लाश सड़क किनारे पड़ी है। पिता ने संदेह जताया कि उनके लड़के कि किसी ने हत्या कर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। डीएसपी ग्रामीण सुखजिंदर थापर ने बताया कि उक्त मामले में सामने आया है कि कालू पठानिया और चरनजीत सिंह एक ही कंपनी में काम करते थे और दोनों में पहले भी किसी बात को लेकर झड़प हो चुकी थी। बीती शाम भी कालू पठानिया के साथ उसी रंजिश के तहत कुछ वाक्य घटा होगा। जिसके चलते यह वारदात हुई है। पुलिस ने इस घटना में केस दर्ज करके कालू पठानिया को पकड़ने के लिए टीमें भेज दी है और कालू के पकड़े जाने के बाद ही घटना का पूरा सच पता चल पाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।