{"_id":"6a9ec25a699e1d9b5f0d22b2","slug":"fir-registered-against-crpf-constable-for-swindling-10-lakh-on-the-pretext-of-securing-a-job-meerut-news-c-42-1-smrt1030-106393-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: नौकरी लगवाने के नाम पर दस लाख रुपये हड़पे, सीआरपीएफ कांस्टेबल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: नौकरी लगवाने के नाम पर दस लाख रुपये हड़पे, सीआरपीएफ कांस्टेबल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। हरिद्वार के ज्वालापुर निवासी महिला नीरज त्यागी ने एम्स में बेटे की नौकरी लगवाने का झांसा देकर दस लाख रुपये हड़पने और बाद में धमकी देने का दौराला के मोहम्मदपुर निवासी सीआरपीएफ के कांस्टेबल पर आरोप लगाया है। महिला ने कांस्टेबल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
महिला नीरज त्यागी ने दौराला थाने पर दर्ज प्राथमिकी में बताया कि उनका बेटा शुभम त्यागी एम्स में नौकरी की तैयारी कर रहा था। शुभम के चचेरे भाई मुरादनगर निवासी मोहित त्यागी के जान-पहचान के व्यक्ति मोहम्मदपुर गांव निवासी रोहित कुमार ने उन्हें नौकरी लगवाने का भरोसा दिया। रोहित कुमार वर्तमान में दिल्ली में सीआरपीएफ में कांस्टेबल के पद पर तैनात है।
आरोप है कि रोहित ने शुभम की एम्स में नौकरी पक्की कराने के नाम पर दस लाख रुपये की मांग की। पीड़ित ने किसी तरह रकम का इंतजाम कर आठ अप्रैल 2025 से 18 अप्रैल 2025 के बीच कुछ रकम यूपीआई और नकद के माध्यम से रोहित को दे दी। इसके बावजूद शुभम की नौकरी नहीं लगी। पीड़ित ने रकम वापस मांगी तो रोहित लगातार टालमटोल करता रहा।
विज्ञापन
बताया कि पीड़ित महिला 16 जून 2026 को रोहित के घर रकम मांगने पहुंची। आरोप है कि इसके बाद रोहित ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। आरोप है कि रोहित ने आतंकवादियों से जान-पहचान होने की बात कहते हुए डराया और रकम मांगने पर जान से मरवाने की धमकी दी। इससे पीड़ित और उनका परिवार भयभीत है। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने और परिवार को सुरक्षा देने की मांग की।
सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।