{"_id":"6a9ec2ebaaa2fc866601a5f7","slug":"debris-falls-on-highway-three-people-including-a-teenager-trapped-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-126017-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: हाईवे पर गिरा मलबा किशोर समेत तीन दबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: हाईवे पर गिरा मलबा किशोर समेत तीन दबे
Mon, 07 Sep 2026 07:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Mon, 07 Sep 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
नायरा पेट्रोल पंप के समीप अचानक हाईवे पर गिरा मलबा
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवप्रयाग पहुंचाया बार में रेफर किया
संवाद न्यूज एजेंसी,
देवप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर सोमवार तड़के नायरा पेट्रोल पंप के समीप पहाड़ी से अचानक मलबा और पत्थर गिरने आ गिरे और एक किशोर समेत दो युवक दब गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही चौकी बचेलीखाल पुलिस तत्काल आपदा राहत उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची और घायलों को मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार तीनों युवक स्कूटी से कल्पेश्वर महादेव के दर्शन कर देहरादून लौट रहे थे कि अचानक नायरा पेट्रोल पंप के पास पहाड़ी से मलबा आ गरा और गुरप्रीत सिंह (18) पुत्र सतनाम सिंह, नितिन (22) पुत्र राधेश्याम और कुणाल (14) पुत्र मुकेश कुमार सभी निवासी प्रेमनगर, देहरादून मलबे के नीचे दब गए। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को मलबे से बाहर निकाला गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवप्रयाग पहुंचाया गया। प्राथमिक चिकित्सा के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर कर दिया गया। घायलों में कुणाल की हालत बेहद गंभीर बनी है। कोतवाल प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि पीड़ितों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। पुलिस प्रशासन ने मार्ग से मलबा हटाकर यातायात सुचारु कर दिया गया हैं।
बाइक और वाहन की टक्कर में दो छात्र गंभीर घायल
श्रीनगर। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर बाइक और छोटा माल वाहक वाहन (छोटा हाथी) की टक्कर में पालिटेक्निक के दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। एक को एम्स ऋषिकेश एयर लिफ्ट किया गया जबकि दूसरे को मौसम खराब होने से देर शाम तक उसे एयर लिफ्ट नहीं किया जा सका। घायल छात्र का उपचार बेस अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
राजकीय पॉलिटेक्निक श्रीनगर में फार्मेसी का कोर्स कर रहे छात्र रजत (25) पुत्र दिनेश प्रसाद अगस्त्यमुनि जनपद रुद्रप्रयाग व कृष कुमार (25) पुत्र बलवीर सिंह निवासी डुंगरी रुद्रप्रयाग लंच टाइम पर बाइक से बाहर आए थे। इसी दौरान पौड़ी चुंगी के पास छोटा माल वाहक वाहन से उनकी टक्कर हो गई। घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लाेगों और पुलिस की मदद से घायलों को बेस चिकित्सालय श्रीकोट पहुंचाया गया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें एम्स ऋषिकेश एयर लिफ्ट करने की अनुमति मांगी गई। रजत को एयर लिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया लेकिन जब दूसरे घायल कृष को एयर लिफ्ट किया जाना था उस दौरान ऋषिकेश में मौसम खराब हो गया। कोतवाली निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि घायलों की स्थिति गंभीर थी। एक को एअर लिफ्ट किया गया है जबकि दूसरे छात्र का उपचार बेस अस्पताल में चल रहा है।