{"_id":"691851edf67e21340f04f5c0","slug":"video-four-people-were-seriously-injured-in-firing-due-to-personal-enmity-in-nihal-singh-wala-moga-2025-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा के निहाल सिंह वाला में आपसी रंजिश के चलते फायरिंग, चार लोग गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मोगा के निहाल सिंह वाला में आपसी रंजिश के चलते फायरिंग, चार लोग गंभीर रूप से घायल
मोगा के कस्बा निहाल सिंह वाला में शुक्रवार को आपसी रंजिश के कारण दो गुटों के बीच चली गोलियों में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात उस समय हुई जब एक पक्ष के लोग गाड़ी में सवार होकर दूसरे पक्ष की एक मोबाइल दुकान पर पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में मोबाइल दुकान के मालिक रमन कुमार, और उसके साथ मौजूद धर्मपाल उर्फ़ धरम, जसप्रीत और गुलशन को गोली लगी। चारों घायल बताए जा रहे हैं। घायल रमन कुमार को निहाल सिंह वाला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि धर्मपाल, जसप्रीत और गुलशन को गंभीर हालत में मोगा के मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उनका उपचार जारी है। सूत्रों के अनुसार दोनों गुटों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। शुक्रवार को चारों दोस्त अदालत में किसी मामले में पेश होकर वापस रमन कुमार की दुकान पर बैठे थे, तभी दूसरे पक्ष के लोग कार में सवार होकर आए और फायरिंग करके फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा आरोपियों की तलाश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।