{"_id":"6a5c5604e31f119d080973c7","slug":"video-human-rights-commission-member-conducts-surprise-inspection-of-sultanwind-police-station-2026-07-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"मानवाधिकार आयोग सदस्य जतिंदर सिंह संटी ने हरिमंदिर साहिब में टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानवाधिकार आयोग सदस्य जतिंदर सिंह संटी ने हरिमंदिर साहिब में टेका माथा
पंजाब राज्य एवं चंडीगढ़ मानवाधिकार आयोग के सदस्य जतिंदर सिंह संटी ने रविवार को श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका।
मीडिया से बातचीत में संटी ने कहा कि आयोग का उद्देश्य लोगों के मानवाधिकारों की रक्षा करना और सरकारी संस्थानों में बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि आयोग की सिफारिश पर राज्य सरकार ने अस्पतालों द्वारा बकाया बिल के नाम पर मृतक का शव परिजनों को न देने की प्रथा समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लागू होने के बाद पंजाब ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य बनेगा।
उन्होंने कहा कि आयोग नशा तस्करी, फर्जी वीजा एजेंटों और सड़क हादसों के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए भी सक्रियता से काम कर रहा है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला हवालात, स्वच्छ शौचालय, पेयजल, आरओ सिस्टम, बैठने की व्यवस्था और सफाई जैसी सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। साथ ही थानों में लंबे समय से खड़े जब्त वाहनों का समयबद्ध निस्तारण करने और सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन पर भी जोर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।