फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Jhabua News ›   Farmers’ Protest Intensifies in Jhabua: Talks with Ministers Held

किसानों के तेवर: मंत्रियों से मुलाकात के बाद भी आंदोलन जारी, 18 जिलों के लोगों के साथ झाबुआ घेरने की चेतावनी

Sun, 23 Aug 2026 09:30 PM IST
झाबुआ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ Published by: झाबुआ ब्यूरो Updated Sun, 23 Aug 2026 09:30 PM IST
Farmers’ Protest Intensifies in Jhabua: Talks with Ministers Held

बदनावर-टिमरवानी फोरलेन मार्ग निर्माण में मुआवजे को लेकर भारतीय किसान संघ का आंदोलन झाबुआ में चौथे दिन भी जारी रहा। रविवार को आंदोलन के बीच किसान संघ के प्रांतीय प्रतिनिधिमंडल ने विश्राम गृह में कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया और नागर सिंह चौहान से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने फोरलेन से प्रभावित किसानों की समस्याओं और मुआवजे को लेकर उनकी मांगों को मंत्रियों के सामने विस्तार से रखा।

मुलाकात के दौरान किसानों ने मुआवजा निर्धारण में आ रही परेशानियों सहित अन्य समस्याओं से मंत्रियों को अवगत कराया। किसान संघ के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसानों को उनकी जमीन और प्रभावित संपत्तियों का उचित मुआवजा मिलना चाहिए। इस दौरान मंत्रियों ने मामले को भोपाल स्तर तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। साथ ही किसानों के प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने पर भी सहमति बनी। मंत्रियों से मुलाकात के बाद आंदोलन का नेतृत्व कर रहे भारतीय किसान संघ के इंदौर संभाग अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह राठौर ने मीडिया से चर्चा की। उन्होंने कहा कि मंत्रियों के साथ हुई बातचीत सकारात्मक रही है। मंत्रियों ने किसानों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए कुछ सुझावों के साथ पूरे मामले को मुख्यमंत्री आवास तक पहुंचाने की बात कही है। मुख्यमंत्री से किसानों की मुलाकात कराने को लेकर भी सहमति बनी है।

ये भी पढ़ें- प्रेमी बना जल्लाद: प्रेमिका को पाने की ये कैसी जिद; दो बच्चों का किया अपहरण, फिर मारकर कुएं में फेंक दिए शव

हालांकि किसान संघ ने साफ कर दिया है कि केवल आश्वासन के आधार पर आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा। राठौर ने कहा कि जब तक सरकार की ओर से किसानों के पक्ष में कोई ठोस और सकारात्मक निर्णय सामने नहीं आता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इसी बीच संगठन ने आंदोलन को और व्यापक बनाने की तैयारी भी शुरू कर दी है। राठौर ने बताया कि इंदौर में प्रस्तावित भारतीय किसान संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक अब झाबुआ में ही आयोजित की जा रही है। इसके लिए प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से संगठन के पदाधिकारी झाबुआ पहुंच चुके हैं। बैठक के माध्यम से आंदोलन की आगे की रणनीति पर भी चर्चा की जाएगी।

किसान संघ के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार किसानों की मांगों का संतोषजनक समाधान नहीं करती है, तो आंदोलन को प्रदेशव्यापी रूप दिया जाएगा। इसके तहत प्रदेश के 18 जिलों से कार्यकर्ताओं को झाबुआ बुलाकर बड़े स्तर पर घेराव किया जाएगा। संगठन ने संकेत दिया कि आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज हो सकता है। मंत्रियों से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में प्रांतीय उपाध्यक्ष दयाराम धाकड़, प्रांतीय सह संगठन मंत्री अतुल माहेश्वरी, प्रांत मंत्री महेश ठाकुर और इंदौर संभाग अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह राठौर शामिल रहे। फिलहाल सरकार के आश्वासन के बाद किसानों को मुख्यमंत्री स्तर पर होने वाली चर्चा से समाधान की उम्मीद है, लेकिन मांगों पर ठोस निर्णय नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की घोषणा से प्रशासन और सरकार के सामने चुनौती बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: अवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा के बाद सेंट्रल स्टेशन पर उमड़े परीक्षार्थी

23 Aug 2026

कानपुर में 76वां राष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन, पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने संतों और विद्वानों को किया सम्मानित

23 Aug 2026

कानपुर: बिठूर से रसूलाबाद तक निकली कांवड़ यात्रा, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा मार्ग

23 Aug 2026

Mandla News: मंडला पेट्रोल पंप लूटकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र ने की थी वारदात

23 Aug 2026

VIDEO: जिला संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव परिणाम की घोषणा, अध्यक्ष ने रखी अपनी बात

23 Aug 2026
विज्ञापन

इगलास पुलिस ने धर्म परिवर्तन अधिनियम के अभियुक्त को पकड़ा

23 Aug 2026

कानपुर: पनकी रोड पर पसरा कूड़ा, राहगीरों और वाहन चालकों की बढ़ी मुसीबतें

23 Aug 2026
विज्ञापन

कानपुर: कल्याणपुर के लोधर प्राथमिक विद्यालय का खेल मैदान बना घास का जंगल

23 Aug 2026

अलीगढ़ के गोरई चौराहे पर मारपीट, एक हिरासत में

23 Aug 2026

लखनऊ के एसजीपीजीआई में शपथ ग्रहण व मिलन समारोह का आयोजन

23 Aug 2026

खेत में 27 वर्षीय युवक की शव मिलने से हड़कंप

23 Aug 2026

वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, लंबे समय से चल रहा था फरार

23 Aug 2026

रसोइयों को मिला कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा और दुर्घटना बीमा का सुरक्षा कवच

23 Aug 2026

रसोइयों को किया गया सम्मानित, खुशी से खिले चेहरे

23 Aug 2026

पौली में दो दुकानों मे लगी आग, लाखों रुपये का सामान जला

23 Aug 2026

पौली में दो दुकानों मे लगी आग, लाखों रुपये का सामान जला

23 Aug 2026

कानपुर: बारावफात जुलूस से पहले पुलिस अलर्ट, अपर पुलिस आयुक्त ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

23 Aug 2026

मगहर PHC में जन आरोग्य मेले में 64 मरीजों का चेकअप हुआ

23 Aug 2026

स्व सुरेश यादव को अंतिम समय तक पार्टी के नेतृत्व की थी चिंता: धर्मेंद्र यादव

23 Aug 2026

त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, लंबित विवेचनाओं के निस्तारण पर जोर

23 Aug 2026

लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश, एएसपी ने की समीक्षा

23 Aug 2026

रोडवेज कर्मचारी परिषद: शाहजहांपुर में बस स्टेशन शाखा के चुनाव में राजेश पांडेय बने अध्यक्ष

23 Aug 2026

शाहजहांपुर में नौ केंद्रों पर हुई अवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा, अभ्यर्थियों ने बताया कैसा रहा पेपर

23 Aug 2026

सतलुज नदी प्रदूषित करने का मामला, हिमाचल के उद्योगों पर केस दर्ज

अंबेडकरनगर में रसोइयों का हुआ सम्मान, सभी ने सीएम योगी के संबोधन को सुना

23 Aug 2026

मंडी: बूथ स्तर पर संगठन मजबूत कर 2027 में भाजपा की सरकार बनाने पर मंथन

23 Aug 2026

लखनऊ में रसोइयों के सम्मान समारोह में बच्चों ने सीएम योगी के साथ ली सेल्फी

23 Aug 2026

यूपी में रसोइयों को योगी का तोहफा, मानदेय बढ़ा, बीमा मिला, कैशलेस इलाज के साथ ड्रेस के लिए राशि दोगुनी

23 Aug 2026

लखनऊ के इंदिरा नगर में मुख्य सड़क धंसने से फटी पानी की पाइपलाइन, सीवर चैंबर भी क्षतिग्रस्त

23 Aug 2026

लखनऊ के एसजीपीजीआई में शपथ ग्रहण व मिलन समारोह को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया संबोधित

23 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed