फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Panipat News ›   VIDEO : 45 lakhs extorted in lieu of settlement in rape case in Panipat, arrested

VIDEO : पानीपत में दुष्कर्म के मामले में समझौता कराने की एवज में ऐंठे 45 लाख, गिरफ्तार

Thu, 21 Nov 2024 08:00 PM IST
bhupendra singh भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 21 Nov 2024 08:00 PM IST
VIDEO : 45 lakhs extorted in lieu of settlement in rape case in Panipat, arrested
पानीपत में पुराना औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में दुष्कर्म के मामले में समझौता कराने की एवज में एक व्यक्ति ने चार किशोरों के परिवार से 45 लाख रुपये ऐंठ लिए। चारों पर किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने का केस दर्ज है। अब आरोपी इन किशोरों से पांच लाख रुपये की मांग कर रहा था। पैसे न देने पर किशोरों को जेल में डलवाने की धमकी दे रहा था। इस संबंध में किशोरों के परिजनों ने पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस में शिकायत दी थी। सीआईए वन ने शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से सीआईए वन ने 40 लाख रुपये बरामद किए हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। एसपी लोकेंद्र सिंह ने लघु सचिवालय के तृतीय तल पर पत्रकार वार्ता कर पूरे मामले का पटाक्षेप किया। एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि सीआईए वन ने काबड़ी गांव निवासी नेमपाल को गिफ्तार किया है। पुराना औद्योगिक क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि उसके चार भतीजों पर 22 अक्तूबर को पुराना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाना में नाबालिग का अपहरण कर सामुहिक दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के दो दिन बाद काबड़ी गांव निवासी नेमपाल अपनी पत्नी के साथ उससे व उसके भाई से मिला। उसने कहा कि वह इस मामले में फैसला करवा देगा। इसके लिए एक करोड़ रुपये देने होंगे। उसने धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए तो वह उसके भतीजों को जेल से नहीं निकलने देगा। चारों को कड़ी सजा कराएंगे। उन्होंने आरोपी नेमपाल को केस में समझौते के लिए 45 लाख रुपये के लिए हामी भर दी। 31 अक्तूबर को गांव में एक प्रापर्टी डीलर के ऑफिस में उसने नेमपाल को 45 लाख रुपये दे दिए थे। अब आरोपी नेमपाल उनसे पांच लाख रुपये की और मांग कर रहा था। नेमपाल ने उन्हें कहा था कि अगर उसे पांच लाख रुपये नहीं मिले तो वह मुकदमा कैंसल नहीं कराएगा। मामले की जांच सीआईए वन को सौंपी गई थी। सीआईए वन ने आरोपी नेमपाल को काबड़ी फ्लाई ओवर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी नेमपाल ने 45 लाख रुपये लेन की बात कबूली। उसके पास से पुलिस ने 40 लाख रुपये बरामद किए। पांच लाख रुपये उसने किसी को देकर अपना कर्ज उतारा। आरोपी पर 13 केस दर्ज आरोपी नेमपाल का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड है। उसके खिलाफ अवैध शराब तस्करी, मारपीट, धोखाधड़ी, जानलेवा हमला व अपहरण का प्रयास के कुल 13 केस दर्ज है। इनमें 12 केस पानीपत के थाना माडल टाउन, थाना पुराना औद्योगिक, थाना शहर में व एक केस शामली में दर्ज है। इनमें अधिकतर मामले कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : पानीपत में मंदिर में भंडारे के लिए सस्ता राशन दिलाने के नाम पर खुद को इंस्पेक्टर बता ठगे 55 हजार

20 Nov 2024

VIDEO : पानीपत में पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

20 Nov 2024

VIDEO : पानीपत में टायर चोर गिरोह का भंडाफोड़: सरगना सहित दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, 10 वारदातों का हुआ खुलासा

20 Nov 2024

VIDEO : पानीपत में ग्रैप चार की पाबंदियां लागू करने को छह टीम गठित, हर रोज देनी हाेंगी रिपोर्ट

20 Nov 2024

VIDEO : पानीपत में होगी अतिक्रमण और अवैध विज्ञापनों पर कड़ी कार्रवाई, सामान जब्त के साथ होंगे चालान

19 Nov 2024
विज्ञापन

VIDEO : पानीपत में ज्वैलर्स की दुकान का ताला तोड़ दो चोरों ने उड़ाए सात लाख के गहने

19 Nov 2024

VIDEO : पानीपत में बेधड़क चल रहे निर्माण और खनन, ग्रैप-4 तो दूर 3 का भी नहीं हो रहा पालन

19 Nov 2024
विज्ञापन

VIDEO : पानीपत में व्यक्ति का मर्डर, रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा

18 Nov 2024

VIDEO : समालखा में दुकानदार को उलझा गल्ले से 61800 रुपये ले उड़े तीन चोर, मामला दर्ज

17 Nov 2024

VIDEO : पानीपत में फिर से गलत दिशा में आ रहे ट्रक ने ली जान, बाइक सवार को कुचला

17 Nov 2024

VIDEO : पानीपत के फरीदपुर गांव में एक फैक्टरी के शेड लगाते समय गिरा 27 वर्षीय मजदूर, मौत

16 Nov 2024

VIDEO : पानीपत में एक्यूआई 358 पर पहुंचा, जींद का एक्यूआई 405 दर्ज

16 Nov 2024

VIDEO : प्रधानमंत्री के पानीपत में प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई तेज

16 Nov 2024

VIDEO : पानीपत में आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय ने 10वीं बार ओवरऑल ट्रॉफी जीतकर रचा इतिहास

16 Nov 2024

VIDEO : पानीपत में सड़क किनारे तालाब में पलटा कैंटर

16 Nov 2024

VIDEO : पानीपत में ट्रक ने एक के बाद एक पांच लोगों को कुचला

15 Nov 2024

VIDEO : पानीपत में बच्ची को कुचलने वाली उसी की स्कूल वैन का सीसीटीवी आया सामने

15 Nov 2024

VIDEO : पानीपत में एक्यूआई 171 अंक गिरा, स्मॉग बरकार, 200 दर्ज किया गया एक्यूआई

14 Nov 2024

VIDEO : मोबाइल नहीं छीन पाए तो बदमाशों ने मजूदर को मारी गोली

14 Nov 2024

VIDEO : पानीपत में हादसा, निरंकारी समागम में आ रहे अनुयायियों की पिकअप ट्रक में टकराई, 12 घायल

14 Nov 2024

VIDEO : पानीपत में बदमाशों का पीछा करते समय पुलिस टीम पर फायरिंग, एक पुलिसकर्मी घायल

14 Nov 2024

VIDEO : पानीपत में नशेड़ी ट्रक ड्राइवर का कहर, पांच लोगों की ली जान

14 Nov 2024

VIDEO : पानीपत में दिव्यांगों का दर्द बढ़ा रही अव्यवस्था, जिला नागरिक अस्पताल में दिव्यांगों के बैठने के लिए कुर्सियां तक नहीं

14 Nov 2024

VIDEO : पानीपत पुलिस लाइन के सामने गिरी मोटरसाइकिल, महिला की मौत

13 Nov 2024

VIDEO : प्रदेश में भिवानी के बाद पानीपत सबसे प्रदूषित शहर, एक्यूआई 371 दर्ज

13 Nov 2024

VIDEO : पानीपत में मोटरसाइकिल सवार भाइयों को कैंटर ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल

13 Nov 2024

VIDEO : पानीपत में 132 केवी पावर हाउस फेल, आधे शहर की बिजली गुल, धुंध ने बढ़ाई मुश्किलें

13 Nov 2024

VIDEO : पानीपत में देवरानी ने दो युवकों के साथ मिलकर जेठानी को लाठी-डंडों से पीटा

13 Nov 2024

VIDEO : पानीपत में नहीं थम रही पराली की आग, अब तक पराली जलाने के 31 मामले सामने आए

13 Nov 2024

VIDEO : पानीपत में बुलेट पर आए चोर, घर का ताला तोड़क़र चुराए 80 हजार और पांच तोले सोना

13 Nov 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed