{"_id":"6ac4aeeb761603239801d438","slug":"video-accident-near-delhi-dehradun-highway-checkpost-out-of-control-truck-rams-into-police-bus-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-दून हाईवे चेकपोस्ट के पास हादसा, बेकाबू ट्रक ने पुलिस बस को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-दून हाईवे चेकपोस्ट के पास हादसा, बेकाबू ट्रक ने पुलिस बस को मारी टक्कर
Renu Saklani
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:48 PM IST
Link Copied
दिल्ली-दून हाईवे पर चेकपोस्ट के पास सोमवार रात तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने पुलिस की बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुलिस की बस पलट गई। हादसे के बाद ट्रक भी काफी दूर तक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराता हुआ पलट गया। दुर्घटना में चार-पांच पुलिसकर्मियों के साथ एक बाइक सवार के घायल होने की सूचना है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुई पुलिस की बस आईआरबी की थी। रात के समय हाईवे पर तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने पहले पुलिस वाहन को चपेट में लिया। इसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर आगे तक जाता रहा और डिवाइडर से टकराकर पलट गया। वहीं, टक्कर के कारण पुलिस की बस भी सड़क पर पलट गई। आसपास मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों ने घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए भेजा।
दिल्ली-दून हाईवे के इस हिस्से में पहले भी लगातार सड़क हादसे हो चुके हैं। वाहनों की रफ्तार नियंत्रित करने के लिए चेकपोस्ट के पास रंबल स्ट्रिप लगाई गई हैं, लेकिन इसके बावजूद भारी वाहनों की गति पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पा रहा है। रात के समय तेज रफ्तार भारी वाहनों के कारण यहां हादसे का खतरा बना रहता है।
हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभाली। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ट्रक चालक की लापरवाही और वाहन की गति समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।