Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Update Lack of rain leads to warm conditions in November cool mornings and evenings

उत्तराखंड: बारिश की बेरुखी से नवंबर में गर्मी का अहसास, सुबह-शाम ठंड, 28 नवंबर तक ऐसा रहेगा मौसम

Mon, 23 Nov 2026 05:00 AM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 23 Nov 2026 05:00 AM IST
सार

प्रदेशभर में 28 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान बारिश की संभावना नहीं है। मौसम शुष्क रहने की वजह से दिन के तापमान में खास गिरावट के आसार नहीं हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update Lack of rain leads to warm conditions in November cool mornings and evenings
उत्तराखंड में मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बारिश नहीं होने से नवंबर में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आमतौर पर इस महीने ठंड का असर बढ़ने लगता है, लेकिन इस बार दिन में गर्मी का अहसास हो रहा है। सुबह और शाम के समय ही ठंड महसूस की जा रही है। खासकर मैदानी इलाकों में चटक धूप खिलने से तापमान भी सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। मौसम में आए इस बदलाव के पीछे बारिश की बेरुखी को प्रमुख वजह माना जा रहा है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेशभर में 28 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान बारिश की संभावना नहीं है। मौसम शुष्क रहने की वजह से दिन के तापमान में खास गिरावट के आसार नहीं हैं। नवंबर के अंतिम सप्ताह में भी दिन के समय गर्मी का अहसास होने से लोग सर्दियों की पूरी दस्तक का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 23 नवंबर को प्रदेश के पर्वतीय इलाकाें के कुछ हिस्सों में हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन


उत्तराखंड: चुनावी रण में मैदान जीतने के लिए भाजपा करेगी 'शक्ति' का वार, बनाई रणनीति, राजनाथ भी दे गए नौ मंत्र
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 24 से 28 नवंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। आंकड़ों पर नजर डालें तो रविवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री इजाफे के साथ 27.2 डिग्री रहा। जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ 12.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों में भी रहा। उधर इस महीने बारिश का आंकड़ा सामान्य से 49 फीसदी नीचे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed