{"_id":"68b543b544aee09bec04158b","slug":"video-two-twin-brothers-sleeping-on-a-cot-and-one-was-bitten-by-a-krait-snake-2025-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोरबा में नागराज: खाट पर सो रहे दो जुड़वा भाई, एक को करैत सांप ने काटा, हड़कंप मचते ही आधी रात हुआ रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा में नागराज: खाट पर सो रहे दो जुड़वा भाई, एक को करैत सांप ने काटा, हड़कंप मचते ही आधी रात हुआ रेस्क्यू
कोरबा जिले के भुलसिदीह गांव में रविवार की रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार, गांव के दो भाई कमरे में खाट पर लेटे हुए बातें कर रहे थे। तभी पास में मौजूद घोड़ा करैत ने एक भाई को काट लिया। पहले डंक को दोनों ने किसी कीड़े का काटना समझकर अनदेखा कर दिया, लेकिन जैसे ही करैत ने दूसरी बार डसा। तब देखा कि वहां एक सांप था। जिसे लोकल भाषा में घोड़ा करैत कहते हैं। घर वालों ने तुरंत स्थिति को गंभीर से समझा। परिजनों ने बिना देर किए दोनों भाइयों को जिला अस्पताल पहुंचाया और घटना की सूचना RCRS टीम को दी। सूचना मिलते ही टीम अध्यक्ष अविनाश यादव, सदस्य सागर और अजय मौके पर पहुँचे। परिवार ने सांप को ढककर रखने की कोशिश की थी, लेकिन वह वहां से निकलकर दूसरे कमरे में पहुँच गया था। टीम ने खोजबीन कर सांप को सुरक्षित रेस्क्यू किया। बताया गया कि उस समय सांप काफी आक्रामक था। समय रहते सांप का रेस्कयू किया। तब जाकर लोगों ने राहत के सांस ली।
बताया जा रहा है कि मंगल सिंह और उसका भाई वीर सिंह दोनों जुड़वा भाई हैं और खाट पर सोए हुए थे। मंगल सिंह को सांप ने डस लिया। उसे कुछ दिन के लिए लगा कि मौसमी कीड़े ने काटा होगा। अनदेखा कर फिर से दोनों सो गए। दूसरी बार जब डसा तब जाकर हड़कंप मच गया और तत्काल मंगल सिंह को अस्पताल के लिए लेकर रवाना हुए। रेस्क्यू के बाद करैत को अस्पताल ले जाया गया, ताकि डॉक्टर मरीजों को देखते हुए पुष्टि कर सकें। डॉक्टरों ने निरीक्षण के बाद यह सुनिश्चित किया कि यह वास्तव में करैत है और मरीजों को तुरंत उपचार देना शुरू किया गया। उपचार मिलने के बाद सांप को उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित रूप से छोड़ा गया। वहीं जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के दौरान बताया कि समय रहते पीड़ित का इलाज शुरू हो गया और फिलहाल अभी उसका इलाज जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।