फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba: Two Venomous Banded Kraits Found Inside a House; Rescued After a 90-Minute Wait

कोरबा: घर में एक साथ मिले 2 जहरीले अहिराज सांप, मचा हड़कंप, डेढ़ घंटे इंतजार के बाद रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

Tue, 27 Oct 2026 11:55 AM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Tue, 27 Oct 2026 11:55 AM IST
सार

घर के अंदर दो विषैले अहिराज सांप मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों सांपों के प्रजनन अवस्था में होने के कारण उन्हें जबरन अलग करने के बजाय करीब डेढ़ घंटे इंतजार किया गया। इसके बाद दोनों का सुरक्षित रेस्क्यू कर उन्हें जंगल में छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
Korba: Two Venomous Banded Kraits Found Inside a House; Rescued After a 90-Minute Wait
अहिराज सांप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के दादर क्षेत्र में एक घर के अंदर एक साथ दो बेहद विषैले अहिराज सांप मिलने से हड़कंप मच गया। परिवार ने सूझबूझ दिखाते हुए वन विभाग और वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम नोवा नेचर को सूचना दी। मौके पर पहुंचे टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी ने करीब डेढ़ घंटे इंतजार करने के बाद दोनों सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू किया और उन्हें उनके प्राकृतिक आवास जंगल में छोड़ दिया।

विज्ञापन


प्रजनन अवस्था में थे दोनों सांप
जानकारी के अनुसार घटना रात करीब 8:30 बजे की है। घर के अंदर एक साथ दो सांपों को देखकर परिवार के लोग घबरा गए और तत्काल रेस्क्यू टीम को सूचना दी। मौके पर पहुंचे जितेंद्र सारथी ने स्थिति का निरीक्षण किया तो पता चला कि दोनों सांप प्रजनन अवस्था में थे। ऐसी स्थिति में उन्हें जबरन अलग करना जोखिम भरा हो सकता था। इसे देखते हुए जितेंद्र सारथी ने परिजनों को समझाइश दी और सांपों को प्राकृतिक रूप से अलग होने तक इंतजार करने का निर्णय लिया। इस दौरान परिवार के सदस्यों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने और सांपों के पास नहीं जाने की सलाह दी गई।
विज्ञापन


डेढ़ घंटे बाद दोनों सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू
करीब डेढ़ घंटे के इंतजार के बाद नर और मादा सांप स्वतः अलग हो गए। इसके बाद जितेंद्र सारथी ने सावधानीपूर्वक एक-एक कर दोनों का रेस्क्यू किया। दोनों सांपों को सुरक्षित डिब्बों में रखने के बाद वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई। बाद में उन्हें उनके प्राकृतिक आवास घने जंगल में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: रायपुर और दुर्ग में ईडी का छापा: सुशील विला में दस्तावेजों की जांच-पड़ताल कर रही टीम, जानें क्या है मामला

भारत के विषैले सांपों में शामिल है अहिराज
जितेंद्र सारथी ने बताया कि अहिराज को अंग्रेजी में Banded Krait कहा जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम Bungarus fasciatus है। यह भारत में पाए जाने वाले विषैले सांपों में शामिल है। इसके शरीर पर काले और पीले रंग की चमकीली पट्टियां होती हैं, जो इसे आसानी से पहचानने योग्य बनाती हैं।


यह सांप मुख्य रूप से रात में सक्रिय रहता है और सामान्यतः मनुष्यों से दूरी बनाए रखता है। जितेंद्र सारथी के अनुसार प्रजनन के दौरान दो सांपों का इस तरह एक साथ दिखाई देना अपेक्षाकृत दुर्लभ है। ऐसी स्थिति में उन्हें छेड़ना या जबरन अलग करने की कोशिश करना खतरनाक हो सकता है। इसलिए धैर्य और प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम की मदद जरूरी है।

सांप दिखने पर खुद पकड़ने की कोशिश न करें
जितेंद्र सारथी ने लोगों से अपील की कि घर या आसपास सांप दिखाई देने पर घबराएं नहीं और न ही उसे मारने या खुद पकड़ने की कोशिश करें। ऐसी स्थिति में तत्काल वन विभाग या प्रशिक्षित सर्प रेस्क्यू टीम को सूचना दें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें। उन्होंने कहा कि वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता और सही समय पर उठाए गए सावधानीपूर्ण कदमों से इंसानों और वन्यजीवों, दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed