{"_id":"697c264409f1789ed70304ff","slug":"chhattisgarhs-first-sugarcane-harvester-in-balod-machine-worth-rs-15-crore-purchased-under-dmf-fund-farmers-will-get-relief-balod-news-c-1-1-noi1492-3894798-2026-01-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ का पहला शुगरकेन हार्वेस्टर बालोद में: DMF मद से खरीदी गई 1.5 करोड़ की मशीन, किसानों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ का पहला शुगरकेन हार्वेस्टर बालोद में: DMF मद से खरीदी गई 1.5 करोड़ की मशीन, किसानों को मिलेगी राहत
बालोद जिले के एकमात्र गन्ना कारखाने, मां सियादेवी सहकारी शक्कर कारखाने की तस्वीर बदलने के लिए जिला प्रशासन ने एक बड़ी पहल की है। लंबे समय से घाटे और कम उत्पादन की मार झेल रहे इस कारखाने में जान फूंकने के लिए प्रदेश की पहली गन्ना कटाई मशीन (हार्वेस्टर) खरीदी गई है। जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) के बजट से आई इस मशीन के जरिए किसानों की कटाई लागत को कम करने और कारखाने तक गन्ने की आपूर्ति तेज करने का लक्ष्य रखा गया है।
मजदूरी से भी कम दाम पर मिलेगी सुविधा
गन्ना किसानों के लिए सबसे बड़ी समस्या कटाई के दौरान कुशल मजदूरों की कमी और भारी खर्च होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन और कारखाना प्रबंधन ने करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से यह अत्याधुनिक मशीन मंगवाई है।
कारखाना प्रबंधन के अनुसार, इस मशीन का किराया मजदूरों की मजदूरी दर से भी कम रखा जाएगा। आवेदन के आधार पर मशीन सीधे किसान के खेत तक पहुंचेगी और गन्ने की कटाई कर उसे ट्रैक्टरों में लोड करेगी। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि किसानों का मुनाफा भी बढ़ेगा। फिलहाल मशीन के कुछ पुर्जे आने शेष हैं, जिसके बाद प्रशासन इसकी रियायती दरें निर्धारित कर इसे किसानों को सौंप देगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।