Hindi News
›
Video
›
Chandigarh
›
VIDEO : Scuffle with policemen in Chandigarh police station, NRI says he was hit with a stick on his private parts
{"_id":"67848fcb2f4e4d5a590bd2f2","slug":"video-scuffle-with-policemen-in-chandigarh-police-station-nri-says-he-was-hit-with-a-stick-on-his-private-parts","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : चंडीगढ़ में थाने में पुलिसकर्मियों से हाथापाई, एनआरआई बोला-गुप्तांग पर मारा डंडा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
VIDEO : चंडीगढ़ में थाने में पुलिसकर्मियों से हाथापाई, एनआरआई बोला-गुप्तांग पर मारा डंडा
चंडीगढ़ सेक्टर-26 स्थित काला घोड़ा क्लब के बाहर शनिवार देर रात एएसआई को धक्का देकर भाग रहे एनआरआई को पुलिस पकड़कर थाने ले गई। करीब आधे घंटे तक एनआरआई बिना शर्ट के थाने के बाहर बेसुध पड़ा रहा। उठने के बाद एनआरआई ने पुलिसकर्मियों से हाथापाई की और महिला इंस्पेक्टर से दुर्व्यवहार करते हुए हाथ पकड़ लिया। इंस्पेक्टर सरिता रॉय ने सख्ती दिखाई तो वह पीछे हटा। एनआरआई ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उसे बेवजह पीटा। एएसआई कुलदीप ने उसके गुप्तांग पर डंडों से हमला किया। पुलिस ने उसका अस्पताल में मेडिकल करवाया। एनआरआई समरपाल ने बताया कि वह हरियाणा के फतेहाबाद का रहने वाला है और यूएसए का नागरिक है। उसे कुछ दिन बाद वापस जाना है। सेक्टर-26 थाना प्रभारी दविंदर सिंह ने बताया कि इस मामले में किसी ने कोई शिकायत नहीं दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।