{"_id":"5d5d12428ebc3e6c447808e1","slug":"watch-business-news-in-a-click-including-reduction-in-corporate-tax-by-government","type":"video","status":"publish","title_hn":"टैक्स में छूट को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा एलान, देखें कारोबार की बड़ी खबरें","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
टैक्स में छूट को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा एलान, देखें कारोबार की बड़ी खबरें
भारत की अर्थव्यवस्था की वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार कई कदम उठाती आई है। अब सरकार इस दिशा में कॉर्पोरेट सेक्टर को बड़ी राहत देने पर विचार कर रही है। माना जा रहा है कि एक सरकारी पैनल ने सरकार से कॉर्पोरेट टैक्स को सभी कंपनियों के लिए 30 फीसदी से घटाकर 25 फीसदी तक करने की सिफारिश की है।
देश की सबसे बड़ी बिस्किट निर्माता कंपनी पारले-जी में भी मंदी का माहौल दिखने लगा है। कंपनी ने मंगलवार को कहा कि वो बिक्री न होने से करीब 10 हजार कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा सकती है। कंपनी का कहना है लागत के बदले कंपनी की बिक्री काफी कम हो गई है, और जीएसटी के चलते उसको काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
दिल्ली की बाहरी सीमा पर यमुना नदी में पानी का स्तर बढ़ने से कम से कम 200 छोटे और सीमांत किसानों की लगभग 40 लाख रुपये की फसलें तबाह हो गई हैं। किसानों का कहना है कि उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि अब वे क्या करें या इस स्थिति से कैसे निपटें।
सरकारी स्वामित्व वाले ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (ओबीसी) ने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। बैंक ने मंगलवार को कहा कि ग्राहक अब रेपो दर आधारित ब्याज पर आवास एवं वाहन ऋण प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आवास ऋण 8.35 फीसदी से और वाहन ऋण 8.70 फीसदी से शुरू हो रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।