फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   winter comes in uttarakhand

खबरदार...इस बार हड्डियां गला देगी ठंड

Sun, 10 Nov 2013 10:19 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 10 Nov 2013 10:19 AM IST
विज्ञापन
winter comes in uttarakhand

हाल ही में उत्तराखंड में हुई बारिश ने मौसम में जबरदस्त नमी ला दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह नमी और कम तापमान प्रदेश में अच्छी बर्फबारी की वजह बनेंगे। लिहाजा, ठंड भी अधिक और देर तक रहने की संभावना है।

विज्ञापन


पोस्ट मानसून सीजन
फिलहाल पोस्ट मानसून सीजन चल रहा है। यह तीन माह का होता है और अधिकांशत: दिसंबर तक रहता है। वाडिया हिमालयन भू-विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता के अनुसार जैसा कि अनुमान था इस दफा ठंड कुछ पहले यानी नवंबर के पहले सप्ताह में ही आ गई है।
विज्ञापन


पढ़ें, उत्तराखंडः किशोर प्रदेश की कलंक कथाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पीछे सीधा-सा कारण हिमालय की ओर से चलने वाली उत्तर-पूर्वी हवाएं हैं। उनके मुताबिक अधिक नमी अंतत: अधिक ठंड की जन्मदाता बनती है। ऐसा ही इस बार भी होना संभावित है।

पढ़ें, फेसबुक चैटिंग ने ली युवक की जान


उधर गढ़वाल में शनिवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। दोपहर बाद शीतलहर चली तो लोग घर में दुबकने को मजबूर हो गए। जोशीमठ के निचले क्षेत्रों में भी जमकर बर्फबारी हुई। चोपता, तुंगनाथ, पनार बुग्याल, लाल माटी, जोशीमठ के हाथी पर्वत, स्लीपिंग लेडी तक बर्फ पड़ गई है।

शाम को बर्फीली हवाएं
हालांकि गोपेश्वर में दिनभर चटख धूप खिली रही, लेकिन शाम होते ही बर्फीली हवाएं चलने लगीं। उत्तरकाशी में शाम को फिर से बारिश और सर्द हवाओं ने कड़ाके की ठंड ला दी। हर्षिल आदि ऊंचाई वाले इलाकों में चौथे दिन भी रुक-रुक कर बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है।

रुद्रप्रयाग में बारिश हुई और केदारनाथ में बर्फबारी होने की सूचना है। श्रीनगर में भी हल्की बारिश होने से ठंडक बढ़ गई है। जबकि राजधानी दून में भी लगभग तीन दिन बाद आसमान बादलों से निकला दिखा। सूर्यदेव के दर्शन हुए।

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed