{"_id":"56faa9154f1c1bf433f0034b","slug":"valmiki-samaj-angry-to-remove-statue","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूर्ति हटाए जाने पर भड़का वाल्मीकि समाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूर्ति हटाए जाने पर भड़का वाल्मीकि समाज
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 29 Mar 2016 09:41 PM IST
विज्ञापन
वाल्मीकि समाज के लोग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय वाल्मीकि समाज विकास परिषद ने मंगलवार को जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा कि ग्राम सभा राजावाला में सेलाकुई पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों ने भगवान वाल्मीकि की स्थापित मूर्ति को जबरन हटाया है।जिससे वाल्मीकि समाज के लोगों का अपमान हुआ है। कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
अखिल भारतीय वाल्मीकि समाज विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष साकेत वाल्मीकि के नेतृत्व में कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
जबरन हटाई गई मूर्ति
साकेत वाल्मीकि ने कहा कि सेलाकुई पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी बृहस्पतिवार देर रात भगवान वाल्मीकि की स्थापित मूर्ति को जबरन वहां से हटा दिया है।
जिससे वाल्मीकि समाज के लोगों में आक्रोश है। कार्यकर्ताओं ने पहले से स्थापित मूर्ति को पुन: वहीं पर स्थापित करने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन