फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   uttarakhand president rule hearing in supreme court

10 मई को उत्तराखंड विस में होगा फ्लोर टेस्ट, सुप्रीम कोर्ट ने दिए निर्देश

Fri, 06 May 2016 04:16 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 06 May 2016 04:16 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand president rule hearing in supreme court
- फोटो : Getty

उत्तराखंड में चल रही सियासी उठा पटक के बाद शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला दे दिया है। कोर्ट ने आगामी 10 मई को उत्तराखंड विधानसभा में फ्लोर टेस्ट कराने के लिए ‌निर्देश दिए। वहीं कोर्ट ने कहा कि बागी विधायकों इस फ्लोर टेस्ट में भाग नहीं लेंगे। बताया गया कि 10 मई को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे के बीच फ्लोर टेस्ट होगा। इसके बाद 11 मई को सुप्रीम कोर्ट द्वारा परिणाम घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर 12 बजे कोर्ट में सुनवाई शुरू हुई, जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को राज्य में बहुमत साबित करने का मौका मिलना चाहिए। इसके बाद केंद्र सरकार ने इस पर अपनी सहमति जताई। वहीं मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि कांग्रेस के बागी विधायक इन फ्लोर टेस्ट में भाग नहीं ले पाएंगे। 
विज्ञापन


फ्लोर टेस्ट के लिए कोर्ट ने दस मई की तारीख तय की और निर्देश दिया कि बहुमत परीक्षण के दौरान पक्ष विपक्ष के विधायक अलग-अलग बैठें और हाथ उठाकर समर्थन जाहिर करें। कोर्ट ने कहा कि इस पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट ने कहा कि फ्लोर टेस्ट में पहले हरीश रावत को मौका दिया जाए। इसके साथ ही पूरे प्रकरण की मॉनिटरिंग प्रोटेम स्पीकर करेंगे। कोर्ट ने विधायकों की सुरक्षा के लिए डीजीपी और चीफ सेक्रेटरी को लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

उत्तराखंड में फिलहाल राष्ट्रपति शासन जारी

uttarakhand president rule hearing in supreme court
हरीश रावत - फोटो : AmarUjala

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को फ्लोर टेस्ट कराने की संभावना पर जवाब देने को कहा था। कोर्ट ने साफ कर दिया था कि व‌ह कुछ समय उत्तराखंड से राष्ट्रपति शासन हटाकर फ्लोर टेस्ट कराने की संभावना पर गंभीरता से विचार कर रहा है।

सुप्रीम कोर्ट ने केन्द्र सरकार से पूछा था कि क्या अदालत की देखरेख में उत्तराखंड विधानसभा में बहुमत परीक्षण संभव है? इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई में केन्द्र सरकार ने कहा था कि वह उत्तराखंड में बहुमत परीक्षण पर विचार कर रहे हैं।

फिलहाल उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लागू है। 10 मई को फ्लोर टेस्ट के दौरान दो घंटे के लिए उत्तराखंड से राष्ट्रपति हटा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed