फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   uttarakhand floods

यूपी के 13 सौ तीर्थयात्री रातोंरात 'लापता'

Wed, 10 Jul 2013 12:37 PM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Wed, 10 Jul 2013 12:37 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand floods

कुदरती आपदा से जूझने के बाद सरकार अब अफसरी आपदा से जूझ रही है। मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा 15 जुलाई के बाद सभी लापता लोगों को मृत घोषित करने का ऐलान कर चुके हैं और आलम यह है कि लापता लोगों की लिस्ट में घंटे-घंटे संख्या ऊपर-नीचे हो रही है।

विज्ञापन


पढ़े, उत्तराखंड आपदा की खबरों की विशेष कवरेज
विज्ञापन


ताजा मामला लापता लिस्ट में दर्ज यूपी के तीर्थयात्रियों का है। इनकी संख्या सोमवार को 726 से मंगलवार को बढ़कर 2098 हो गई है। यही तादाद 2 जुलाई को 1325 बताई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सही आंकड़ा शायद ही पता चल सके

केदारनाथ घाटी में जल प्रलय में मारे गए लोगों का सही-सही आंकड़ा शायद ही पता चल सके। लापता श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की तादाद पता करने में सरकार को पसीने छूट रहे हैं। मिसिंग सेल के आंकड़ों में पहले दिन से हो रही घट-बढ़ अब तक जारी है।

मिसिंग सेल ने सोमवार को कुल लापता लोगों की संख्या 3143 दी थी जबकि 2 जुलाई को यह आंकड़ा 4525 का था। किसी दिन इसे 3078 बताया गया। मंगलवार को यह आंकड़ा 4560 तक पहुंच गया। बताया गया कि उत्तर प्रदेश के लापता लोगों की सूची 726 से बढ़कर रातभर में 2098 पर पहुंच गई।

वेरीफिकेशन रिपोर्ट आने के बाद ही बताया जा सकेगा

इसी तरह मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के लापता लोगों की भी संख्या बढ़ गई। लेकिन यह भी अभी अंतिम नहीं है। अभी ऐसे भी कई परिवार होंगे, जिनके बारे में बताने वाला भी कोई नहीं बचा होगा। फाइनल आंकड़ा विभिन्न राज्यों में दर्ज लापता लोगों की संख्या पर वेरीफिकेशन रिपोर्ट आने के बाद ही बताया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को मीडिया को एक बार फिर लापता लोगों की संख्या चार हजार से ज्यादा बताई। मिसिंग सेल की ओर से फेसबुक पर डाली गई सूचना इससे काफी भिन्न है। सेल से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि फेसबुक पर जो आंकड़े हैं, वे वेरीफिकेशन के बाद के हैं।


खबर पर राय देने के लिए यहां क्लिक करें

लापता व्यक्तियों के परिजनों से टेलीफोन पर बात करने के बाद अपलोड किया गया है। बाकी सूची भी वेरीफाई की जा रही है। जैसे-जैसे और लापता की सूचना आती जा रही है, संबंधित राज्य से सूची वेरीफाई करवा कर फेसबुक पर अपडेट किया जा रहा है।

अता-पता-लापता
30 जून
-7744 लोग (राज्य भर में दर्ज हुई रिपोर्ट के मुताबिक)

1 जुलाई
-एनडीएमए के उपाध्यक्ष शशिधर रेड्डी-11 हजार
-विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल-10 हजार

2 जुलाई
-कुल लापता-4525 (इसमें यूपी के 1376)
-राज्य में दो-दो जगह नाम होने पर संख्या घटी

3 जुलाई
-1227 बच्चे लापता


लापता की सूची
राज्य 9 जुलाई 8 जुलाई
राजस्थान 820 820
उत्तर प्रदेश 2098 726
दिल्ली 213 504
मध्य प्रदेश 541 296
महाराष्ट्र 283 213
गुजरात 126 120
हरियाणा 113 113
आंध्र प्रदेश 81 81
पश्चिम बंगाल 77 77
बिहार 64 63
उड़ीसा 31 31
पंजाब 31 26
झारखंड 26 36
छत्तीसगढ़ 27 27
तमिलनाडु 14 14
कर्नाटक 14 14
जम्मू एवं कश्मीर 3 3
पांडिचेरी 1 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed