फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   students degrees and certificates by President Pranab Mukherjee.

राष्ट्रपति के हाथों डिग्री पाकर खिल उठे छात्रों के चेहरे 

Fri, 01 Apr 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 01 Apr 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
students degrees and certificates by President Pranab Mukherjee.
राष्ट्रपति के साथ बच्चे - फोटो : amar ujala

स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी के पहले दीक्षांत समारोह में विवि के 288 छात्रों को डिग्री, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट दिए गए। विभिन्न कोर्सेज के 30 टॉपर्स छात्रों को महामहिम राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने पुरस्कृत किया।

विज्ञापन


शुक्र्रवार को जौलीग्रांट स्थित स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी के परिसर में पहले दीक्षांत समारोह का शुभारंभ महामहिम राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने दीप जलाकर किया। 
विज्ञापन


उनके साथ राज्यपाल डा. केके पाल, विवि के चांसलर डा. मोहन स्वामी, वाइस चांसलर डा. विजय धस्माना और एचआईएचटी ट्रस्ट के सचिव डा. विजेंद्र चौहान भी रहे। समारोह में सबसे पहले विवि के छात्रों ने विवि का कुलगीत प्रस्तुत किया। इस बीच गढ़वाल राइफ ल के बैंड की धुनों पर राष्ट्रगान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे पहले वाइस चांलसर डा. धस्माना ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि स्वामी राम का सपना था कि प्रदेश के युवाओं को आधुनिक शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाना होगा, ताकि प्रदेश से पलायन न हो। उनका सपना था कि सबको शिक्षा और स्वास्थ्य की सुविधा मिले। 

विवि का पहला दीक्षांत समारोह 
आज उसी सपने की ओर कदम बढ़ाते हुए विवि पहला दीक्षांत समारोह शुरू कर रहा है। समारोह में मेडिकल, इंजीनियरिंग, पैरामेडिकल, नर्सिंग, प्रबंधन सहित कई कोर्सेज के 30 टॉपर्स को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने गोल्ड मेडल और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। मेडल पाकर युवाओं के चेहरे खिल गए। 


इसके बाद विवि के चांसलर डा. मोहन स्वामी ने सभी छात्रों को डिग्री, डिप्लोमा मिलने की बधाई देते हुए भविष्य की चुनौतियों के प्रति आगाह किया। उन्होंने कहा कि आज युवाओं को न केवल समाज की जरूरतों के हिसाब से खुद को ढालने की चुनौती है बल्कि सामाजिक ढांचे के तहत आगे बढ़ना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed