फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   shortage of medicine in uttarakhand hospital.

अस्पतालों में फिर दवाओं की किल्लत

Mon, 07 Mar 2016 02:22 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 07 Mar 2016 02:22 PM IST
विज्ञापन
shortage of medicine in uttarakhand hospital.
दवा - फोटो : file photo

उत्तराखंड के सरकारी अस्पतालों में एक बार फिर दवाओं का संकट गहरा गया है। ज्यादातर अस्पतालों में मरीजों को वैकल्पिक दवाएं दी जा रही हैं या उन्हें बिना दवाओं के बिना लौटाया जा रहा है। कुछ चिकित्सक बाजार की दवाएं भी लिख रहे हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी दवाओं की कमी की बात मानने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन


दरअसल, दवाओं की खरीद ना होने के कारण अस्पतालों में मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। महानिदेशालय स्तर से भी सभी दवाओं की खरीद नहीं हो पाई है। वहीं एंटी रैबीज समेत कई दवाओं की आपूर्ति नहीं हो पाई है। इसके चलते मरीज बाजार से महंगे दामों पर दवा खरीदने को मजबूर हैं। विभाग की ओर से दवाओं की कमी के संबंध में जानकारी देने पर रोक लगाई गई है। विभागीय अधिकारी भी दवा संकट की बात मानने को तैयार नहीं हैं, लेकिन बाजार से दवा खरीद रहे और अस्पताल की फार्मेसी से बैरंग लौट रहे मरीजों को देखकर विभाग के दावों की पोल खुल रही है।
विज्ञापन


पहाड़ के दूरस्थ और दुर्गम ही नहीं मैदानी क्षेत्रों के अस्पतालों में भी दवाओं का संकट बना हुआ है। राजधानी का सबसे बड़ा दून अस्पताल भी इससे अछूता नहीं है। चिकित्सक मरीजों को वैकल्पिक या बाजार की दवाएं लिख रहे हैं। अन्य सरकारी अस्पतालों में भी इसी तरह की स्थिति बनी हुई है। महानिदेशालय स्तर से दवाओं की आपूर्ति का दावा किया जा रहा है, लेकिन वहां से केवल केंद्र के स्तर से स्वीकृत 103 ही दवाएं मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ स्तर पर टेंडर ही नहीं
नीति में 70 फीसदी दवाओं की खरीद महानिदेशालय और 30 फीसदी सीएमओ कार्यालय के स्तर से करने का प्रावधान है। लेकिन, सीएमओ स्तर से अभी तक टेंडर हीं नहीं हो पाए हैं। ई टेंडरिंग की जटिलताओं के चलते सीएमओ अभी तक टेंडर नहीं करवा पाए हैं। इसके चलते फिलहाल दवाओं की खरीद मुश्किल लग रही है।

बिना बदलाव खरीद मुश्किल
दवाओं की खरीद ना हो पाने के पीछे नई औषधि क्रय नीति के जटिल प्रावधानों को सबसे प्रमुख कारण माना जा रहा है। प्रदेश की फर्म के 20 करोड़ व बाहरी फर्म के 70 करोड़ टर्नओवर और 23 फीसदी कम कीमत पर दवा उपलब्ध कराने जैसी शर्तों के चलते कोई भी टेंडर में दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री से लेकर सचिव स्वास्थ्य तक को मानना पड़ा है कि नीति में बदलाव की जरूरत है। इसको लेकर कवायद भी शुरू हो गई है। इसमें फर्म के टर्न ओवर की लिमिट और दवाओं की कीमत में बदलाव का मामला प्रमुख है।


सीएमओ स्तर से दवा खरीद की प्रक्रिया में तेजी लाई जा रही है। अस्पतालों को डिमांड के मुताबिक दवाएं भेजी जा रही है। फिलहाल दवा संकट जैसी कोई बात नहीं है।
- डा. कुसुम नरियाल, स्वास्थ्य महानिदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed