फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   press conference of kunwar pranav champion

सीएम को बताया 'गुंडों में फंसी रजिया'

Tue, 08 Oct 2013 12:15 PM IST
अमर उजाला, रुड़की
अमर उजाला, रुड़की Updated Tue, 08 Oct 2013 12:15 PM IST
विज्ञापन
press conference of kunwar pranav champion

खानपुर के विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने सीएम के लिए कहा कि रजिया गुंडों में फंसी हुई है। इसी के कारण उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी मौजूदा समय में पांचों लोकसभा सीटों पर हार रही है।

विज्ञापन


स्वयं नहीं ले पा रहे निर्णय
सुरेंद्र राकेश को भ्रष्ट मंत्री बताते हुए प्रणव ने उन्हें मंत्रिमंडल से हटाकर मंगलौर के विधायक सरवत करीब अंसारी को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की बात कही।
विज्ञापन


पढ़ें, जब शर्ट उतारकर नाचने लगे विधायक 'चैंपियन'
विज्ञापन
विज्ञापन


रुड़की टाकीज स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में खानुपर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने सीएम विजय बहुगुणा की ओर इशारा करते हुए कहा कि वह गुंडों में फंसे हुए हैं, तभी जाकर कोई भी निर्णय वह स्वयं नहीं ले पा रहे हैं।

सहयोगी दलों को ज्यादा तव्वजो
प्रदेश सरकार सत्ता में शामिल सहयोगी दलों को ज्यादा तव्वजो दे रही है। यही कारण है कि मौजूदा समय में कांग्रेस प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर हार रही है। विधायक ने कहा कि अगर छह माह बाद होने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवार को जीतना है तो रजिया को बुर्के से बाहर निकलना होगा।

इसके साथ ही बेलगाम हो चुकी, अफरशाही पर लगाम कसनी होगी। चैंपियन ने कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र राकेश को सबसे भ्रष्ट मंत्री बताते हुए हटाए जाने की मांग की।

मुस्लिम समाज में जाएगा अच्छा संदेश
उन्होंने सुरेंद्र राकेश की जगह मंगलौर विधायक सरवत करीम अंसारी को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की पैरवी की। उन्होंने कहा कि इससे मंत्रीमंडल में एक मुस्लिम प्रतिनिधि होने से मुस्लिम समाज के लोगों में अच्छा संदेश जाएगा।

विधायक ने लोकसभा के लिए दावेदारी करते हुए कहा कि वह पार्टी के सिपाही है। इसलिए वह हरिद्वार से लोकसभा के लिए दावेदारी करेंगे। टिकट मिला तो चुनाव लड़ेंगे नहीं तो पार्टी उम्मीदवार को जीताने के लिए कार्य करेंगे।

थोम्सो में किया था अंग प्रदर्शन
रविवार को आईआईटी थोम्सो 2013 में शर्ट उतारकर बॉडी का प्रदर्शन करने की बात पर प्रणव ने कहा कि उनका मकसद छात्रों को यह संदेश देना था कि शिक्षा के साथ स्वस्थ रहना भी जरूरी है। क्योंकि स्वामी विवेकानंद ने कहा है कि स्वस्थ शरीर से ही स्वस्थ भारत का निर्माण हो सकता है।


राष्ट्र का निर्माण संदेश
उनका मकसद भी छात्रों को शिक्षा के साथ ही स्वस्थ रहकर राष्ट्र का निर्माण करने का संदेश देना था। बॉड़ी का प्रदर्शन करना नहीं। इसके साथ ही प्रणव ने कहा कि वह स्वस्थ शरीर रखने के साथ ही उन्होंने आईएफएस की परीक्षा उर्तीण की है। एशिया चैंपियन रहने के साथ ही वह सात वर्ष तक राष्ट्रीय चैंपियन रहे हैं।

इन्होंने साढे़ तीन सौ करोड़ से खादर के क्षेत्र को चमन बना दिया था। जिसके कारण एनडी तिवारी के कार्यकाल में चैंपियन को विकास पुत्र की उपाधि दी गई थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि मीडिया इन महत्तवपूर्ण बातों का उल्लेख न करते हुए केवल उनकी ऐसी छवि बिगाड़ने में लगा।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed