फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   President visit to Uttarakhand.

महामहिम के आने से पहले बंद कराए बाजार, तीमारदार रहे परेशान 

Fri, 01 Apr 2016 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 01 Apr 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
President visit to Uttarakhand.
बाजार बंद - फोटो : amar ujala

स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी के पहले दीक्षांत समारोह में महामहिम राष्ट्रपति के आगमन से पहले ही सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त रही। आने-जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की तो की ही गई, आसपास का पूरा बाजार कई घंटे पहले बंद करा दिया गया। इस वजह से यहां रुके मरीजों के तीमारदारों को परेशानियां उठानी पड़ीं।

विज्ञापन


शुक्रवार को एसआरएचयू जौलीग्रांट में महामहिम राष्ट्रपति को शाम साढ़े चार बजे पहुंचना था। लेकिन करीब एक बजे से ही सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई।

जौलीग्रांट एयरपोर्ट से लेकर हास्पिटल के बीच पड़ने वाला बाजार बंद करा दिया गया। सड़क पर सन्नाटा पसर गया। एक आध वाहन गुजर भी रहा था तो उसकी सघन चेकिंग की जा रही थी। 
विज्ञापन


अस्पताल के बाहर के सभी बाजार बंद थे। इस वजह से कई तीमारदारों को बाहर आकर सामान खरीदने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। राष्ट्रपति का काफिला जाने के बाद पुलिस-प्रशासन ने पूरा बाजार खुलवाया। काफी देर तक बाहर की सड़क पर लंबा जाम लगा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed