देहरादून पहुंचे महामहिम राष्ट्रपति, टॉपर छात्रों को किया सम्मानित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महामहिम राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी शुक्रवार को शाम करीब चार बजे देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जहां से वह स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी (एसआरएचयू) के पहले दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस दौरान महामहिम ने छात्रों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाए दीं और कहा कि देश के सभी विश्वविद्यालय और कॉलेजों में अंतरराष्ट्रीय स्तर की गुणवत्तापरक शिक्षा पर जोर देना चाहिए।
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने समारोह में विवि के 30 टॉपर छात्रों को पुरस्कृत किया। समारोह में मेडिकल, पैरामेडिकल, नर्सिंग, इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट सहित कई कोर्स के 288 छात्रों को डिग्री और डिप्लोमा दिए।
समारोह की सारी तैयारियां गुरुवार को कर ली गई थीं। पुलिस और प्रशासन ने बृहस्पतिवार को महामहिम के आगमन की रिहर्सल की। शुक्रवार को स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी का पहला दीक्षांत समारोह था।
विवि के टॉपर 30 छात्रों को महामहिम करेंगे पुरस्कृत
इससे पहले चार बजे तक समारोह स्थल पर एंट्री करा दी गई। विवि में एक घंटा रुकने के बाद शाम को 5:30 बजे उन्होंने विश्वविद्यालय से एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान किया।
समारोह से एक दिन पहले पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने पूरे अमले के साथ समारोह स्थल पर कार्यक्रम की रिहर्सल की। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
राज्यपाल के सलाहकार ने ली बैठक
राज्यपाल के सलाहकार प्रकाश मिश्र ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति के दौरे को लेकर पुलिस मुख्यालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में सुरक्षा प्रबंधों को लेकर चर्चा की गई।
उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि पहले से ही यह सुनिश्चित कर लें कि सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हों। बैठक में पुलिस के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।