फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   para medical student missing from Pulwama became Terrorist, Jammu Kashmir latest news in hindi

Pulwama: 19 साल का पैरा मेडिकल का छात्र बना आतंकी, 12 जुलाई को हुआ था लापता

Sat, 25 Jul 2020 01:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Sat, 25 Jul 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
para medical student missing from Pulwama became Terrorist, Jammu Kashmir latest news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले से लापता एक युवक आतंकी बन गया है। वह अवंतीपोरा के चारसो से 12 जुलाई को लापता हो गया था। उसकी पहचान शोएब सफी भट के रूप में हुई है। शोएब के परिजनों ने उसके लापता होने की रिपोर्ट अवंतीपोरा पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई थी। गुरुवार को इस युवक की बंदूक पकड़े हुए फोटो वायरल हुई थी। उसकी उम्र 19 साल है और वह पैरा मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था। हाल के महीनों में दक्षिण कश्मीर के कई लापता युवा आतंकी बन चुके हैं।

विज्ञापन


उधर, जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने हाल ही में आतंकी संगठन अल-बदर में शामिल हुए आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। यह आतंकी शोपियां जिले का रहने वाला है। पकड़े गए आतंकी से पूछताछ जारी है। कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर में पांच अगस्त से पहले हो सकता है बड़ा हमला, पाकिस्तान ने रची साजिश, निशाने पर ये लोग 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि आतंकवादी कश्मीर घाटी में एक बड़े हमले को अंजाम देने की फिराक में हैं। सुरक्षाबलों के पास इस बात के पुख्ता सबूत हैं। इसके बाद वह हाई अलर्ट पर हैं। इसी के चलते बारामुला में एलओसी पर पाकिस्तान से भेजे गए हथियारों की खेप गुरुवार को बरामद की गई थी।

सूत्रों के अनुसार हाल ही में इस बात के इनपुट मिले थे कि भारत-पाकिस्तान सीमा पर आतंकवादी घुसपैठ की लगातार कोशिश कर रहे हैं। जो जानकारी मिली थी उसके अनुसार, ये आतंकी बैट कार्रवाई को अंजाम देने के इरादे से बिंबर गली और नौशेरा सेक्टर का इलाका चुन सकते हैं। इससे निपटने के लिए कठुआ से कश्मीर तक गश्त बढ़ा दी गई है।


उत्तरी कश्मीर के डीआईजी एम सुलेमान ने बताया कि 11 और 12 जुलाई की रात को सोपोर में लश्कर के तीन आतंकवादी मुठभेड़ में मारे गए थे, उनके पास से जो हथियार और सामान मिला था उससे पता चलता है कि वे एक बड़े हमले की फिराक में थे।

12 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडर अजय कटोच ने एक समाचार एजेंसी को बताया कि पिछले पांच से छह मुठभेड़ों में पाकिस्तानी आतंकियों की मौजूदगी इस बात को पुख्ता करती है कि कोई बड़ा गेम प्लान चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed