{"_id":"5f03891c8ebc3e42e57b74b9","slug":"political-shrinagar-news-jmu2137498117","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह बोले- अधिकारियों के पास न्यू इंडिया के वास्तुकार बनने का अवसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह बोले- अधिकारियों के पास न्यू इंडिया के वास्तुकार बनने का अवसर
Tue, 07 Jul 2020 01:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
जितेंद्र सिंह
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि वर्ष 2020 में सिविल सेवा ने सही मायने में अखिल भारतीय स्वरूप हासिल कर लिया है। इसमें इस बार लगभग सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व समाहित है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- कारगिल युद्धः जब विक्रम बत्रा से पाकिस्तानी घुसपैठिया बोला- हमें माधुरी दीक्षित दे दो, ऐसा मिला जवाब
विज्ञापन
डॉ. सिंह सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी के आईएएस व्यवसायिक पाठ्यक्रम चरण दो 2018 बैच का उद्घाटन करने के बाद कांफ्रेंस से जुड़े लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के पास न्यू इंडिया के वास्तुकार बनने का अवसर है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा न्यू इंडिया की नींव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखी है। आजादी के 73वें वर्ष में भारत अपने पूरे प्रभाव और मजबूती के साथ खड़ा है और भविष्य की ओर बड़ी आशा और क्षमता के साथ देख रहा है।
आईएएस व्यवसायिक पाठ्यक्रम के आनलाइन उद्घाटन का उल्लेख करते हुए उन्होंने संतोष व्यक्त किया कि 185 प्रतिभागियों में से लगभग 125 इंजीनियरिंग और अन्य पृष्ठभूमि से हैं। उन्होंने कहा इससे देश में आधुनिक समय में विकास की चुनौतियों का सामना करने में काफी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि बैच में 50 महिला अधिकारियों की मौजूदगी मोदी सरकार के महिला सशक्तिकरण मंत्र का वास्तविक सबूत है।