फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   coronavirus in jammu kashmir latest news in hindi, Five more deaths in Kashmir, 256 new infected in state

कश्मीर में पांच और मौतें, प्रदेश में 256 नए संक्रमित, 81 मरीज हुए स्वस्थ

Wed, 08 Jul 2020 01:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Wed, 08 Jul 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
coronavirus in jammu kashmir latest news in hindi, Five more deaths in Kashmir, 256 new infected in state
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कश्मीर में कोरोना संक्रमण से मरने वालों का सिलसिला जारी है। घाटी में मंगलवार को इस संक्रमण से पीड़ित हुए पांच लोगों ने दम तोड़ दिया। इसके साथ कश्मीर में अब तक कोरोना संक्रमण से 129 लोग मारे जा चुके हैं, जबकि प्रदेश में यह आंकड़ा 143 है।

विज्ञापन


इस बीच 256 लोग कोरोना संक्रमित हुए। इसमें जम्मू संभाग से 74 और कश्मीर संभाग से 182 मामले हैं। राहत यह रही कि प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों से 81 संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए। इसमें जम्मू संभाग से 22 और कश्मीर संभाग से 59 मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- कारगिल युद्धः जब विक्रम बत्रा से पाकिस्तानी घुसपैठिया बोला- हमें माधुरी दीक्षित दे दो, ऐसा मिला जवाब 
विज्ञापन
विज्ञापन


नए संक्रमित मामलों में जिला जम्मू से कुल 12 मामलों में 11 ट्रैवलर हैं। श्रीनगर में 61, बारामुला में 30, कुलगाम में 16, शोपियां में 1, अनंतनाग में 8, कुपवाड़ा में 18, पुलवामा में 16, बड़गाम में 10, बांदीपोरा में 8, गांदरबल में 14, उधमपुर में 2, कठुआ में 6, रामबन में 2,सांबा में 2, पुंछ में 7, राजोरी में 20, डोडा में 13 नए संक्रमित मामले सामने आए हैं।

जम्मू कश्मीर में तेजी से कोरोना संक्रमण का प्रसार हो रहा है। इसमें लगभग सभी जिलों से नए संक्रमित मामले सामने आ रहे हैं। कोविड विशेषज्ञों के अनुसार आगामी दिनों में संक्रमित मामलों में बढ़ोतरी होगी।

2479 संदिग्ध लोगों को निगरानी में लिया गया

जम्मू कश्मीर में मंगलवार को कोरोना के 2479 संदिग्ध लोगों को निगरानी में लिया गया। अब तक कोरोना संक्रमण, उनके संपर्क और विदेश यात्रा से जुड़े मामलों में 302227 लोगों को निगरानी में लिया जा चुका है। इनमें 40332 लोगों को घर पर क्वारंटीन, 3389 को अस्पताल में आइसोलेशन, 45 को अस्पताल में क्वारंटीन, 45419को घर पर सर्विलांस पर लिया गया है। इनमें 212899 ने सर्विलांस अवधि को पूरा कर लिया है।

अब तक 413358 सैंपलों में से 404427 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कुल 8931 संक्रमित मामलों में 3389सक्रिय हैं, इनमें जम्मू संभाग से 542 और कश्मीर संभाग से 2847 मामले शामिल हैं। अब तक जम्मू संभाग से 1327और कश्मीर संभाग से 4072 संक्रमित मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जम्मू संभाग में अब तक 15 और कश्मीर में 129 लोग कोरोना संक्रमण के कारण मारे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed