{"_id":"5f1743ac8ebc3e9ff2438197","slug":"arrest-shrinagar-news-jmu214832966","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर पुलिस को बड़ी सफलता, शोपियां में डेढ़ किलो हेरोइन के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जम्मू-कश्मीर पुलिस को बड़ी सफलता, शोपियां में डेढ़ किलो हेरोइन के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
Wed, 22 Jul 2020 01:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
नशे के खिलाफ अभियान चला रही जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए गश्त के दौरान एक व्यक्ति को डेढ़ किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। उसकी शिनाख्त कुलगाम निवासी परवेज अहमद के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मंगलवार शाम लगभग 5.30 बजे एक व्यक्ति बैग के साथ जाता दिखा। उसकी हरकतें संदिग्ध दिख रही थीं। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके बैग से 1.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः पानी पर तैरती सब्जी मंडी, किसी को भी दीवाना बना ले यह खूबसूरती, देखें तस्वीरें
विज्ञापन