{"_id":"56f149344f1c1b595cf14d24","slug":"now-the-bank-will-open-on-march-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिनों के लिए बैंक बंद, 28 को खुलेंगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिनों के लिए बैंक बंद, 28 को खुलेंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 29 Mar 2016 05:18 PM IST
विज्ञापन
बैंक बंद
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में होली और गुड फ्राइडे की वजह से बुधवार से आगामी पांच दिन बैंक बंद रहेंगे। सभी बैंक अब सोमवार यानी 28 मार्च को खुलेंगे। इस दौरान बैंकों के एटीएम में कैश रखने की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
उत्तराखंड बैंक इंप्लाइज यूनियन के महामंत्री जगमोहन मेंदीरत्ता ने बताया कि प्रदेश में 23 से 27 मार्च तक बैंक बंद रहेंगे। उन्होंने बताया कि 23 मार्च को दुलहेंदी, 24 मार्च को होली, 25 मार्च को गुड फ्राइडे, 26 मार्च को सेकेंड सैटरडे और 27 मार्च को रविवार की वजह से अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अब सभी बैंक 28 मार्च को खुलेंगे। इस दौरान एटीएम में पैसा रखने की बैंकों पर पर्याप्त इंतजाम किए हैं। किसी भी ग्राहक को एटीएम से निराशा नहीं होगी। उन्होंने 28 से बैंकों ही हड़ताल की बात को कोरी अफवाह करार दिया।
विज्ञापन