{"_id":"66483e06e1dde6ec7f0d980c","slug":"uttarakhand-news-today-top-kumaon-news-2024-05-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"TOP NEWS: फिर चर्चा में भगत सिंह कोश्यारी का नाम...तो कहीं तापमान ने बनाया रिकॉर्ड, पढ़ें कुमाऊं की बड़ी खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
TOP NEWS: फिर चर्चा में भगत सिंह कोश्यारी का नाम...तो कहीं तापमान ने बनाया रिकॉर्ड, पढ़ें कुमाऊं की बड़ी खबरें
Sat, 18 May 2024 11:10 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Sat, 18 May 2024 11:10 AM IST
सार
नैनीताल के लिए वीकेंड पर पर्यटकों को जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस ने रूट प्लान जारी किया है। वहीं, कुमाऊं में मौसम का मिजाज जुदा-जुदा है तो हल्द्वानी के पास अमृतपुर में नदी में नहाते समय डूबने से युवक की मौत हो गई। यहां पढ़ें बड़ी खबरें...
विज्ञापन
बड़ी खबरें
- फोटो : amar ujala graphics
विस्तार
1- हाईकोर्ट शिफ्टिंग प्रकरण पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजने पर पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने आभार जताया है। बार सभागार में हुई बैठक में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डीसीएस रावत ने कहा कि कोश्यारी की ओर से मुख्यमंत्री को भेजा गया पत्र जनभावनाओं के अनरूप है। इसमें उत्तराखंड में आम जनता के बीच सामंजस्य बनाने और हाईकोर्ट को स्थानांतरित किए जाने के संबंध में जनमत संग्रह जैसी प्रथा से बचने को लेकर सुझाव दिए गए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
2- वीकेंड पर पर्यटकों को जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस ने रूट प्लान जारी किया है। यह प्लान शनिवार और रविवार को नैनीताल या भीमताल की ओर जाने वाले पर्यटकों, आमजन और वाहन चालकों के लिए प्रभावी रहेगा। एसएसपी पीएस मीणा ने बताया कि वाहनों का अत्यधिक दबाव होने पर बरेली रोड, रामपुर रोड और कालाढूंगी से आने वाले पर्यटक वाहनों को गौलापार स्टेडियम में पार्क किया जाएगा। वहां से शटल सेवा से नैनीताल में प्रवेश करेंगे।
Nainital: आज और कल बदला रहेगा रूट, इस रोड पर सुबह दस से रात 10 बजे तक नहीं चलेंगे भारी वाहन; जानें नया प्लान
Nainital: आज और कल बदला रहेगा रूट, इस रोड पर सुबह दस से रात 10 बजे तक नहीं चलेंगे भारी वाहन; जानें नया प्लान
विज्ञापन
3- रामनगर वन प्रभाग की फतेहपुर रेंज में बृहस्पतिवार रात लगी आग बुझाने में वनकर्मियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार सुबह तक आग पर काबू पाया जा सका।
Nainital Forest Fire: बारिश के बाद फिर से धधकने लगे जंगल...रातभर जलती रही वन संपदा, सुबह बुझाई जा सकी आग
Nainital Forest Fire: बारिश के बाद फिर से धधकने लगे जंगल...रातभर जलती रही वन संपदा, सुबह बुझाई जा सकी आग
4- कुमाऊं में मौसम का मिजाज जुदा-जुदा है। पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश की फुहारों से मौसम सुहावना बना हुआ तो वहीं तराई भाबर में झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। शुक्रवार को मई का उच्चतम तापमान रिकॉर्ड हुआ। 15 मई को तापमान 40 डिग्री के बाद शुक्रवार को 41 डिग्री पहुंच गया जो वर्ष 2011 से अब तक इस माह का सर्वाधिक है। 2016 में 17 मई को सर्वाधिक तापमान 39.5 डिग्री रहा था।
गर्मी ने बनाया रिकॉर्ड: हल्द्वानी में 14 साल बाद पारा 41 पार, बाजारों में सन्नाटा; शहर में कर्फ्यू जैसे हालात
गर्मी ने बनाया रिकॉर्ड: हल्द्वानी में 14 साल बाद पारा 41 पार, बाजारों में सन्नाटा; शहर में कर्फ्यू जैसे हालात
5- अमृतपुर में नदी में नहाते समय बिंदुखत्ता का युवक डूब गया। उसके साथी उसे बेस अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
Haldwani: गौला नदी में नहाते समय डूबने से युवक की मौत, छुट्टी पर राजस्थान से आया था; दोस्तों के साथ गया था
Haldwani: गौला नदी में नहाते समय डूबने से युवक की मौत, छुट्टी पर राजस्थान से आया था; दोस्तों के साथ गया था