{"_id":"6b09f1aadec1b5f32f05d3ef","slug":"the-organization-did-not-agree-even-to-the-proposal-for-de-notification-haldwani-news-c-418-1-ntl1014-12192-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: डी-नोटिफाई के प्रस्ताव पर भी नहीं माना संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: डी-नोटिफाई के प्रस्ताव पर भी नहीं माना संगठन
Sat, 28 Nov 2026 02:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 28 Nov 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
लालकुआं। धामी कैबिनेट ने बिंदुखत्ता समेत कई गांवों को डीनोटिफाई करने पर सैद्धांतिक सहमति दी है लेकिन वन अधिकार संगठन ने राजस्व गांव की जंग जारी रखने का एलान किया है। भाकपा माले ने इस सहमति को चुनावी झुनझुना बताया है।वन अधिकार संगठन के अध्यक्ष उमेश भट्ट ने कहा कि पूर्व में भेजे प्रस्तावों पर सकारात्मक पहल नहीं हुई, सरकार मामले को बेवजह उलझा रही है। संगठन 2006 के वन अधिकार अधिनियम के तहत बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने की मुहिम चला रहा है। भाकपा माले के नैनीताल जिला सचिव डॉ. कैलाश पाण्डेय ने कहा कि पूर्व में बनी कमेटियों की प्रगति स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि भूमि हस्तांतरण के लिए विधानसभा से प्रस्ताव पारित कर केंद्र की सहमति आवश्यक है। वन अधिकार संगठन 20 दिसंबर को हल्द्वानी में संबंधित क्षेत्रवासियों के साथ आंदोलन जारी रखेगा। संवाद
विज्ञापन
