{"_id":"664714440b1eee55fc07aaf8","slug":"bhagat-singh-koshyari-suddenly-came-into-limelight-in-uttarakhand-politics-2024-05-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Nainital: उत्तराखंड की राजनीति में अचानक चर्चा में आए कोश्यारी, कुमाऊं में तारीफ...तो गढ़वाल में हो रही निंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital: उत्तराखंड की राजनीति में अचानक चर्चा में आए कोश्यारी, कुमाऊं में तारीफ...तो गढ़वाल में हो रही निंदा
Fri, 17 May 2024 01:58 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Fri, 17 May 2024 01:58 PM IST
सार
Uttarakhand: हाईकोर्ट शिफ्टिंग प्रकरण पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजने पर पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने आभार जताया है। वहीं, गढ़वाल के अधिवक्ताओं ने इसकी निंदा की।
विज्ञापन
भगत सिंह कोश्यारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाईकोर्ट शिफ्टिंग प्रकरण पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजने पर पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने आभार जताया है। बार सभागार में हुई बैठक में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डीसीएस रावत ने कहा कि कोश्यारी की ओर से मुख्यमंत्री को भेजा गया पत्र जनभावनाओं के अनरूप है। इसमें उत्तराखंड में आम जनता के बीच सामंजस्य बनाने और हाईकोर्ट को स्थानांतरित किए जाने के संबंध में जनमत संग्रह जैसी प्रथा से बचने को लेकर सुझाव दिए गए हैं।
ये पढ़ें- Uttarakhand: हाईकोर्ट शिफ्टिंग के विचार को महिलाओं की ना...जानें कुमाऊं-गढ़वाल को लेकर क्या बोली नारी शक्ति
प्रकरण में हाईकोर्ट बार का साथ देने वाली नैनीताल की विधायक सरिता आर्या, सांसद अजय भट्ट, सभी बार एसोसिएशन, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों का भी साधुवाद किया है। बैठक में प्रसन्ना कर्नाटक, कांति राम, मंयक पांडे, शीतल सेलवाल, कौशल पांडे, दिग्विजय सिंह बिष्ट, प्रकाश पेटशाली आदि मौजूद रहे। संचालन महासचिव सौरव अधिकारी ने किया।

वहीं, हाईकोर्ट को नैनीताल से दूसरी जगह शिफ्ट करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में दाखिल स्टे अपील में बार एसोसिएशन देहरादून के साथ गढ़वाल मंडल के सभी अधिवक्ता अपना पक्ष रखेंगे। इसके लिए बार भवन में आमसभा बुलाई गई। जिसमें अगले निर्णय के लिए एक विधिक कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी में चार सदस्य शामिल हैं। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के पत्र की निंदा भी की गई। अधिवक्ताओं ने कहा कि कोश्यारी की यह उम्र राजनीति करने की नहीं बल्कि राम भजन करने की है।