फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Youth dies due to drowning while bathing in Gaula river haldwani

Haldwani: गौला नदी में नहाते समय डूबने से युवक की मौत, छुट्टी पर राजस्थान से आया था; दोस्तों के साथ गया था

Sat, 18 May 2024 10:31 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 18 May 2024 10:31 AM IST
सार

Haldwani News: अमृतपुर में नदी में नहाते समय बिंदुखत्ता का युवक डूब गया। उसके साथी उसे बेस अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
 

विज्ञापन
Youth dies due to drowning while bathing in Gaula river haldwani
नदी में डूबने से मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमृतपुर में नदी में नहाते समय बिंदुखत्ता का युवक डूब गया। उसके साथी उसे बेस अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस से मुताबिक, बिंदुखत्ता के इंदिरानगर नंबर दो निवासी भुवन भट्ट (19) शुक्रवार सुबह अपने दोस्त दीपक फुलारा, अमित यादव और दीपक यादव के साथ कार से अमृतपुर आया था। यहां वह नहाने के लिए नदी में उतरा और गहरे पानी में चला गया। उसका दोस्त दीपक भी उसके पीछे नहाने के लिए जाने वाला था लेकिन आगे बढ़ते ही ततैया ने उसके पैर में काट लिया। इस कारण वह पीछे लौट गया। कुछ समय बाद जब भुवन वापस नहीं आया तो दीपक उसे देखने गया तो वह गहरे पानी में डूबा हुआ था। आस-पास के लोगों की मदद से भुवन को बाहर निकाला गया। यहां से एक किलोमीटर दूर खड़ी कार तक उसे लाया गया। इसके बाद दोस्त उसे इलाज के लिए बेस अस्पताल लेकर आए, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


ये पढ़ें- गर्मी ने बनाया रिकॉर्ड: हल्द्वानी में 14 साल बाद पारा 41 पार, बाजारों में सन्नाटा; शहर में कर्फ्यू जैसे हालात

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। भुवन दो भाइयों में छोटा था। गोरापड़ाव स्थित शिक्षण संस्थान से होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह राजस्थान में ट्रेनिंग ले रहा था। अभी हाल ही में छुट्टी पर घर आया था।

सीमा विवाद में उलझी पुलिस
बताया जा रहा है कि काफी समय तक पुलिस को मामले की जानकारी नहीं थी। काठगोदाम और भीमताल पुलिस के बीच सीमाक्षेत्र को लेकर विवाद चलता रहा। इसके बाद काठगोदाम पुलिस ने मोर्चरी पहुंचकर पंचनामा भरकर शव का पोर्टमार्टम कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed