फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haldwani Weather: Temperature crosses 41 in Haldwani after 14 years

गर्मी ने बनाया रिकॉर्ड: हल्द्वानी में 14 साल बाद पारा 41 पार, बाजारों में सन्नाटा; शहर में कर्फ्यू जैसे हालात

Sat, 18 May 2024 04:21 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 18 May 2024 04:21 PM IST
सार

हल्द्वानी में गर्म हवाओं के कारण बाजारों में सन्नाटा पसर रहा है। जरूरी कामों से निकले रहे लोग सिर और मुंह ढककर चलने को मजबूर हैं। शुक्रवार को मई का उच्चतम तापमान रिकॉर्ड हुआ। 

विज्ञापन
Haldwani Weather: Temperature crosses 41 in Haldwani after 14 years
गर्मी से हाल बेहाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुमाऊं में मौसम का मिजाज जुदा-जुदा है। पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश की फुहारों से मौसम सुहावना बना हुआ तो वहीं तराई भाबर में झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। शुक्रवार को मई का उच्चतम तापमान रिकॉर्ड हुआ। 15 मई को तापमान 40 डिग्री के बाद शुक्रवार को 41 डिग्री पहुंच गया जो वर्ष 2011 से अब तक इस माह का सर्वाधिक है। 2016 में 17 मई को सर्वाधिक तापमान 39.5 डिग्री रहा था। पंतनगर कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि शुक्रवार को तापमान ने कई साल का रिकार्ड तोड़ा है। फिलहाल मौसम में अभी कोई बदलाव नहीं है। अगले चार-पांच दिन में तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Nainital: उत्तराखंड की राजनीति में अचानक चर्चा में आए कोश्यारी, कुमाऊं में तारीफ...तो गढ़वाल में हो रही निंदा

विज्ञापन

 

दिन में गर्म हवाओं के कारण बाजारों में सन्नाटा पसर रहा है। जरूरी कामों से निकले रहे लोग सिर और मुंह ढककर चलने को मजबूर हैं। शीतलपेय की दुकानों पर भीड़ लगी है। दिन के समय सरकारी, गैर सरकारी सभी संस्थानों में बिजली की खपत भी बढ़ी है। वहीं पहाड़ों में सुबह और शाम ठंड का एहसास हो रहा है। डॉ. सिंह ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में ऊंचाई के कारण मौसम बदल जाता है जिससे तापमान भी यहां कम होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले 14 साल में 17 मई का तापमान

2011- 35.8

2012- 34

2013- 36.7

2014- 32.2

2015- 33.3

2016- 39.5

2017- 36

2018- 37

2019 और 2020- 29.5

2021- 20.6

2022- 38

2023- 37.7

2024- 41

 

 

फिलहाल फसलों पर असर नहीं
फिलहाल गनीमत है कि बढ़ती गर्मी का फसलों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। मुख्य कृषि अधिकारी विकेश यादव ने बताया कि गेहूं कट चुका है और खरीफ की फसल बोई नहीं गई है। वहीं ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक बीसी कांडपाल ने बताया कि गर्मी से फल-पौधों में कोई विपरीत असर नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed