{"_id":"6b09f0896d063a7ab50bc065","slug":"weaving-warmth-from-stinging-nettle-haldwani-news-c-337-1-ha11019-139168-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बिच्छू घास से शोभा बुन रहीं गर्माहट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बिच्छू घास से शोभा बुन रहीं गर्माहट
Sat, 28 Nov 2026 02:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 28 Nov 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी की शोभा और प्रयाग रावत ने नेटल के रेशों से तैयार किए वास्कट-मफलर
हल्द्वानी। मुनस्यारी के शोभा रावत और उनके प ति प्रयाग रावत बिच्छू घास के रेशों से गर्म कपड़े बना रहे हैं। उत्तराखंड के नेटल फैब्रिक्स को जीआई टैग मिलने से इन पारंपरिक उत्पादों को विशिष्ट पहचान मिली है। उनके वास्कट और मफलर सरस मेले में लोगों का ध्यान खींच रहे हैं।
शोभा के अनुसार, बिच्छू घास के तनों से रेशे निकालकर उनकी सफाई और प्रसंस्करण किया जाता है। इसके बाद कताई से धागा बनाकर बुनाई के जरिये परिधान तैयार किए जाते हैं।
सरस मेले में उनके स्टॉल में वास्कट 5500 रुपये और मफलर 3500 रुपये में बिक रहा है। नेटल के रेशों की प्राकृतिक खोखली संरचना हवा को रोकती है जिससे कपड़े में तापरोधक गुण आता है। वर्ष 2024 के एक वैज्ञानिक शोध में हिमालयी नेटल रेशों में 89.7 प्रतिशत सेल्युलोज पाया गया। इनमें मजबूती और नमी सोखने की क्षमता भी दर्ज की गई। शोध में इन्हें परिधान और घरेलू उपयोग के कपड़े बनाने के लिए उपयुक्त माना गया है।
विज्ञापन
जीआई टैग से मिली पहचान
उत्तराखंड बिच्छू बूटी (नेटल) फैब्रिक्स को आठ नवंबर 2023 को जीआई पंजीकरण प्रमाणपत्र मिला। इसका आवेदन 15 फरवरी 2022 को दाखिल किया गया था। जीआई रजिस्ट्री में इसका पंजीकरण क्रमांक 832 है। इससे उत्तराखंड के इस पारंपरिक उत्पाद को विशिष्ट भौगोलिक पहचान का कानूनी संरक्षण मिला है।